
लोकप्रिय टीवी होस्ट और टीवी अभिनेता से बॉलीवुड अभिनेता बने मनीष पॉल, जो अपनी हाजिरजवाबी और कॉमिक टायमिंग के लिए जाने जातें हैं, सलमान खान के ‘द-बैंग’ वर्ल्ड टूर को होस्ट करने के साथ-साथ इसमें परफॉर्म भी करेंगे । वह इस टूर में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे ।
आपको बता दें कि सलमान खान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं जिसका नाम है 'द-बैंग वर्ल्ड टूर' जिसमें कई सारी बॉलीवुड हस्तियां उनसे जुड़ेंगी । अब मनीष पॉल भी इस कॉन्सर्ट में परफ़ोर्म करते हुए नजर आएंगे । मनीष इसमें रैप गाते हुए नजर आएंगे । इस रैप की खास बात ये है कि इस रैप के बोल भी मनीष खुद ही लिख रहे हैं । सूत्रों के अनुसार, “मनिष पॉल इस रैप गीत को लेकर काफी उत्साहित हैं और वह इस मजेदार ट्रैक को लिखने में फिलहाल व्य़स्त है । मनीष इस गाने का स्टेज पर लाइव प्रदर्शन करेंगें ।"
गौरतलब है कि मनीष पॉल न केवल सलमान के इस कॉंसर्ट को होस्ट करेंगे बल्कि परफ़ोर्म भी करेंगे । इसलिए फिलहाल वह इसकी रिहर्सल में व्यस्त हैं । सलमान खान के साथ मनीष पहली बार वर्ल्ड टूर पर जा रहे हैं ।
इस टूर के बारे में बात करते हुए मनीष कहतें हैं, “मुझे हमेशा से ही रैप गीत पसंद आतें रहें हैं । और मेरी ख्वाहिश थी की, एक ना एक दिन स्टेज पर मैं भी गाउँ । और दबंग टूर से ज्यादा अच्छा कौनसा वैश्विक मंच मुझे इसके लिए मिलनेवाला था । मेरे रैप गीत को लय और ताल होगा । मुझे उम्मीद हैं, की दर्शकों को यह पसंद आयेंगा और वह मुझे प्रोत्साहन देंगें ।
















