2013 में जब आमिर खान की फिल्म धूम 3 रिलीज़ हुई थी, तभी आमिर ने बॉक्स ऑफिस पर फ़िल्म की सफलता को मापने का एक अलग पैमाना बताया था । उनके मुताबिक, किसी भी फिल्म की असली सफलता उसके वीकेंड कलेक्शन और लाइफटाइम कलेक्शन के अनुपात से तय होती है । आमिर ने उदाहरण देते हुए कहा था- “3 इडियट्स  का वीकेंड कलेक्शन 40 करोड़ था और लाइफटाइम बिज़नेस 202 करोड़ । यानी वीकेंड कलेक्शन का पाँच गुना । इसका मतलब लोग बार-बार फिल्म देखने आए । लेकिन अगर कोई फिल्म तीन दिन में 100 करोड़ करे और लाइफटाइम में सिर्फ 200 करोड़ तक ही पहुँचे, तो वह अच्छी फिल्म नहीं मानी जाएगी ।”

Mahavatar Narsimha Box Office: आमिर खान के सक्सेसफुल बॉक्स ऑफिस फॉर्मूला से महावतार नरसिम्हा, कांतारा और द कश्मीर फाइल्स से भी आगे निकली

महावतार नरसिम्हा बनी सबसे बड़ी चैंपियन

इस रिपोर्ट में 100 करोड़ क्लब की फिल्मों की क्वालिटी मापने के लिए एक नया पैमाना पेश किया गया है – वीकेंड टू लाइफटाइम मल्टीपल। इस तुलना के अनुसार, जितना अधिक मल्टीपल होगा, उतना ही मज़बूत होगा कंटेंट और उतनी ही लंबी उम्र होगी फिल्म की सिनेमाघरों में। इसका सीधा मतलब है—दर्शकों का बार-बार लौटना और हफ़्तों तक स्थिर फुटफॉल्स बना रहना।

इसी फॉर्मूले के आधार पर जब 100 करोड़ क्लब की फिल्मों का विश्लेषण किया गया, तो महावतार नरसिम्हा  सबसे आगे निकली। फिल्म ने 12.85 का वीकेंड-टू-लाइफटाइम मल्टीपल हासिल किया, जो हाल के वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह आंकड़ा बताता है कि भले ही फिल्म की ओपनिंग साधारण रही हो, लेकिन वर्ड-ऑफ-माउथ और दमदार कहानी की वजह से दर्शक हफ़्तों तक सिनेमाघरों में लौटते रहे।

इस मामले में महावतार नरसिम्हा ने कांतारा (10.54) और द कश्मीर फाइल्स (9.31) जैसी चर्चित फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया।

हालांकि पुष्पा – द राइज़  अपने स्केल और बड़े बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के कारण सबसे प्रभावशाली कमर्शियल फिल्म रही, लेकिन इस पैमाने पर उसका मल्टीपल 8.54 रहा । वहीं, 12th फेल (8.47), उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (6.87) और द केरल स्टोरी (6.82) जैसी मिड-बजट फिल्मों ने भी लंबे समय तक थिएटर में मजबूत पकड़ बनाए रखी ।

मेनस्ट्रीम की कमर्शियल फिल्मों में टाइगर 3 (6.42), क्वीन (6.10) और हिंदी मीडियम (5.54) ने भी साबित किया कि मज़बूत कंटेंट ही एक हिट फिल्म की लाइफलाइन होता है।

टॉप 10 फिल्में (आमिर खान के फॉर्मूले के अनुसार)

1. महावतार नरसिम्हा – 12.85

2. कांतारा – 10.54

3. द कश्मीर फाइल्स – 9.31

4. पुष्पा – द राइज़ – 8.54

5. 12th फेल – 8.47

6. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक – 6.87

7. द केरल स्टोरी – 6.82

8. टाइगर 3 – 6.42

9. क्वीन – 6.10

10. हिंदी मीडियम – 5.54