
एक उत्कृष्ट अभिनेता होने के अलावा, आर माधवन, बॉलीवुड के उन बहुत कम लोगों में से एक हैं , जो कभी किसी भी तरह के विवाद का हिस्सा नहीं रहे है । इसलिए जब ये खबर आई कि मद्रास उच्च न्यायालय ने माधवन के खिलाफ़ एक कानूनी नोटिस जारी किया है, तो ये खबर निश्चित रूप से एक आघात के रूप में सामने आई ।
माधवन, जो पिछली बार बॉक्सिंग पर आधारित फ़िल्म साला खड़ूस में नज़र अए थे , को मद्रास उच्च न्यायालय ने एक कानूनी नोटिस जारी किया है , जिसके तहत एक खास व्यक्ति द्दारा आरोप लगाते हुए अदालत में उनके खिलाफ़ याचिका दायर की है जिसके अंतर्गत माधवन ने डिंडीगुल (तमिलनाडु) शहर में अपनी खरीदी हुई जमीन के पास स्थित एक पानी की नहर पर अवैध कब्जा कर लिया है । माधवन द्दारा अपनी पूरी 5 एकड़ जमीन के आस-पास एक बिजली की बाड़ का निर्माण किया, जिसमें पानी की नहर भी गिरती है और इसे नष्ट करती है ,इसी के बाद ये पूरा विवाद भड़का । इतनी ही काफ़ी नही था , याचिकाकर्ता ने ये आरोप भी लगाया है कि माधवन ने अमरुद और नारियल के पेड़ लगाने के लिए सरकारी जमीन पर भी कब्जा किया है । इन आरोपों को सुनने के बाद, मद्रास उच्च न्यायालय ने माधवन के खिलाफ़ एक नोटिस जारी करने का फैसला किया था ।
















