513034733

अभिषेक चौबे की हालिया रिलीज फ़िल्म उड़ता पंजाब में आलिया भट्ट द्दारा बिहारी अप्रवासी लड़की का ऐसा किरदार निभाना जिसने सिवाय उत्पीडन के अलावा और कुछ नहीं सहा, ऐसे थका देने वाले किरदार के बाद अब आलिया भट्ट कुछ आराम करना चाहती है और इसलिए वह काम से ब्रेक लेकर अपनी सबसे अच्छी दोस्त के साथ दो हफ़्ते के लिए छुट्टियां मनाने लंदन निकल गईं हैं ।

 

आलिया भट्ट के मुताबिक उड़ता पंजाब मेरे करियर की अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म रही । फ़िल्म में मेरा किरदार मेरी जेन निभाना आसान नहीं था । जिस यातना के साथ वो गुजरी थी मैं उसे समझ सकती हूं । मैं उसके साथ केवल सहानुभूति दिखा सकती हूं ।  ऐसा करते हुए मैं पूरी तरह से थका हुआ महसूस करती थी । मुझे ब्रेक की जरूरत है ।

 

लंदन आलिया भट्ट की सबसे पंसदीदा सिटी में से एक है और इसलिए वह मस्ती मजा करने के लिए अपनी गैर-फिल्मी दोस्तों के साथ लंदन गईं हैं ।

 

घूमने के उत्साह में आलिया भट्ट ने बताया कि , मेरी सबसे अच्छी दोस्त इस यात्रा में मेरे साथ होंगी । मैं और वो बचपन से एक दूसरे के दोस्त हैं ।

 

आकांक्षा आलिया के गैर फिल्मी दोस्तों में से एक हैं जिसके साथ आलिया ने अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद भी रिश्ता बनाए रखा है । मुझे लगता है कि मेरे लिए बहुत जरूरी है कि मैं अपने दोस्तों को फ़िल्म जगत से दूर रखूं ।  हम सभी लड़कियां दो हफ़्तों के लिए ढेर सारी मस्ती करेंगे और हमारी मस्ती , और कितनी करेंगे इसका पता हर किसी को लग जाएगा जब मैं इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करूंगी ।