
हालांकि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने सिर्फ़ 2 ही बॉलीवुड फ़िल्में की है, लेकिन फ़िर भी बॉलीवुड में उनकी मौजूदगी काफ़ी पुरानी लगती है । बॉलीवुड में फ़वाद खान ने सिर्फ़ लोगों को प्र भावित ही नहीं किया बल्कि उनका ध्यान अपनी ओर भी खींचा है । फ़वाद खान ने अपने काम से जिसको सबसे ज्यादा प्रभावित किया है वो हैं सलमान खान ।
पिछले कुछ दिनों से अफ़वाहों का बाज़ार गर्म था कि फ़वाद खान ने सलमान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फ़िल्म जुगलबंदी को साइन किया है । हालांकि, बाद में ये साफ़ हो गया कि इन अफ़वाहों में कोई सच्चाई नहीं थी । अब ये खबर आ रही है कि अब फ़वाद खान ने सलमान खान के प्रोडक्शन की फ़िल्म साइन कर ली है , इस फिल्म को, बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित किया जाएगा , जो अपने निर्देशन की क्षमताओं को अपनी पहली फ़िल्म फ़िल्मीस्तान में दिखा चुके हैं ।
सलमान खान प्रोडक्शसं के सीइओ अमर बुटाला से कई बार संपर्क करने के बाद भी कोई सटीक जवाब नहीं मिला ।
















