सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान की रिलीज़ के साथ ॰ ईद के जश्न को डबल कर दिया । शुरुआत भले ही इतनी तूफ़ानी नहीं रही हो लेकिन अपने फ़र्स्ट वीकेंड सलमान खान स्टारर किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर रौनक़ लौटा दी । 21 अप्रैल को रिलीज़ हुई फ़रहाद सामाजी द्वारा निर्देशित किसी का भाई किसी की जान ने अपनी रिलीज़ के पहले दिन कुल 15.81 करोड़ की कमाई कर साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग डे ग्रॉसर के रूप में उभरी । और अब किसी का भाई किसी की जान ने अपने पहले वीकेंड में ही 50 करोड़ का आँकड़ा पार कर लिया ।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office: सलमान खान स्टारर किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर लौटाई रौनक ; 3 दिन में 68.17 करोड़ रू कमाकर बनी सलमान की 11वीं अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग वीकेंड ग्रॉसर फ़िल्म

सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान ने किया 50 करोड़ का आँकड़ा पार कर

4500 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज हुई किसी का भाई किसी की जान ने अपनी रिलीज़ के दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को सलमान की फ़िल्म ने 25.75 करोड़ रू और तीसरे दिन यानि रविवार को 26.61 करोड़ रू की कमाई की । इस तरह फ़िल्म अब तक कुल 68.17 करोड़ रू की शानदार कमाई करा चुकी है । दिलचस्प बात ये है कि, अपने पहले ही वीकेंड में 68.17 करोड़ रू की कमाई कर किसी का भाई किसी की जान सलमान की ग्यारहवीं अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग वीकेंड ग्रॉसर बनकर उभरी है ।

हालाँकि इतने बड़े पैमाने पर रिलीज़ होने के बावजूद भी किसी का भाई किसी की जान सलमान की पिछली हिट फ़िल्में जैसे- सुल्तान, प्रेम रतन धन पायो, टाइगर ज़िंदा है, भारत, किक जैसी फ़िल्मों का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ने में नाकाम रही ।

अपने पहले वीकेंड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सलमान खान की फ़िल्में-  

सुल्तान - 180.36 करोड़ रू

भारत - 150.10 करोड़ रू

प्रेम रतन धन पायो - 129.77 करोड़ रू

टाइगर जिंदा है - 114.93 करोड़ रू

रेस 3 - 103 करोड़

बजरंगी भाईजान - 102.60 करोड़ रू

एक था टाइगर - 100.16 करोड़ रू

बॉडीगार्ड - 88.75 करोड़ रू

किक - 83.83 करोड़ रू

दबंग 3 - 78.75 करोड़ रू

किसी का भाई किसी की जान - 68.17 करोड़

 दबंग 2 - 65 करोड़

किसी का भाई किसी की जान को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है । इसलिए हर गुजरते दिन के साथ फ़िल्म की कमाई में अच्छा इज़ाफ़ा हो रहा है । ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में फ़िल्म की कमाई में और भी ज्यादा उछाल देखने को मिलेगा ।