संजय लीला भंसाली अपनी मचअवेटेड वेब सीरिज़ हीरामंडी के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं । नेटफ्लिक्स पारा स्ट्रीम होने वाली हीरामंडी में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख अहम रोल में नज़र आएंगी । और अब संजय लीला भंसाली की हीरामंडी को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, नेटफ्लिक्स इसे ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की मुगल-ए-आजम कि तरह पेश करने की तैयारी कर रहा है । इस बारें में नेटफ्लिक्स के करीबी सूत्र ने बताया कि, “हर फ्रेम में एक अलग तरह की आर्ट देखने को मिलेगी । आप अपने आप को स्क्रीन से एक सेकंड के लिए भी नहीं हटा सकते ।”

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी
ऐसी संभावना है कि हीरामंडी के सभी एपिसोड एक बार में रिलीज़ नहीं होंगे । “हर एपिसोड एक व्यक्तिगत फिल्म की तरह होगा ।” भंसाली की हीरामंडी के कलाकारों में से एक ने बताया कि अभी उन्हें हीरामंडी के बारें में कुछ भी बोलने से मना किया गया है ।
नेटफ्लिक्स ने संजय लीला भंसाली की प्रस्तावित श्रृंखला हीरामंडी को सीजनल अफ़ेयर में बदलने का फैसला किया है। आठ एपिसोड का पहला सीज़न 2023 के मध्य में प्रसारित होगा (महीना और तारीख अभी तय नहीं हुई है )।
हीरामंडी की शेड्यूलिंग योजनाओं के बारें में करीबी एक सूत्र ने बताया, “शुरुआती योजना एक सीमित सीरिज करने की थी । लेकिन सभी ने महसूस किया कि सीरिज को सीजनल बनाया जा सकता है ।”
ये सीरीज 1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उथल-पुथल वाली पृष्ठभूमि के खिलाफ तवायफों और उनके गार्डियन की कहानियों के जरिए एक चकाचौंध करने वाले जिले, हीरामंडी की कल्चरल रिएलिटी की झलक शोकेस करती है । कोठों में प्रेम, धोखा, उत्तराधिकार और राजनीति की मिली जुली दुनिया, हीरामंडी ने संजय लीला भंसाली के लार्जर देन लाइफ स्टोरीज के सिग्नेचर स्टाइल, पेचीदा, और सोलफुल किरदारों और लड़ाई के दौरान भारत के लिए एक परिभाषित समय अवधि में संघर्ष के साथ एक विश्व व्याप्त की लहरदार गतिशीलता का वादा किया है । संजय लीला भंसाली की बाकी कहानियों की तरह, हीरामंडी में अनूठी रचनाएं और म्यूजिक होगा, जो दर्शकों को बांधे रखेगा ।
















