
बहुप्रतीक्षित आगामी फ़िल्मों में से एक सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म एक था टाइगर का सीक्वल टाइगर जिंदा है ने दर्शकों के बीच एक कौतूहल पैदा कर दिया है । इस फ़िल्म में सलमान खान एक गुप्त जासूस की भूमिका निभाएंगे । एक बार फ़िर सलमान-कैटरीना की सुपरहिट जोड़ी इस फ़िल्म में साथ नजर आएगी ।
कैटरीना कैफ़ इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं ,इसलिए कैट ने इस फ़िल्म के बारें में खुलकर बात करने का फ़ैसला किया है । फ़िल्म के बारें में खुलासा करते हुए कैट ने कहा कि यह फ़िल्म हर मायने में फ़िल्म एक था टाइगर है की कड़ी है, कैटरीना ने आगे कहा कि, यह फ़िल्म वहां से शुरू होगी जहां से पहले वाली खत्म हुई थी । कैट ने बताया कि टाइगर जिंदा है फ़िल्म आज के समय की कहानी है और इसमें कोई भी किरदार बड़ी उम्र का नहीं दिखेगा । हालांकि कैट ने फ़िल्म में अपने किरदार जोया के बारें में चुप्पी बरकरार रखी और कहा कि इस फ़िल्म में उन्हें बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा । कैट ने बताया कि इस फ़िल्म में दर्शकों को उनके एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे और इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर दिया है ।
यशराज फ़िल्म्स द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म टाइगर जिंदा है अगले साल क्रिसमस के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















