इंडस्ट्री में कार्तिक आर्यन और करण जौहर की शीत युद्ध की खबरें कई मर्तबा आई लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई थी इस बारें में कुछ कहा नहीं जा सकता । इन सबके बावजूद कार्तिक आर्यन की करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत काम करने की खबरें भी लगातार आती रही है । हाल ही में कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फ़िल्म लुका छुपी को-स्टार कृति सैनॉन के साथ करण जौहर के टॉक शो, कॉफ़ी विद करण में पहुंचे थे जहां उन्होंने अपनी प्यारी-प्यारी बातों से सभी का मन मोह लिया था । और इस दौरान करण जौहर की कार्तिक आर्यन के साथ बॉंडिंग भी देखने लायक थी । इसी के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि कार्तिक जल्द ही करण जौहर के साथ फ़िल्म करने जा रहे है ।

करण जौहर जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फ़िल्म साइन करेंगे
इस बारें में कार्तिक ने भी मीडिया से कहा कि वह भी करण के साथ काम करना चाहते है । कार्तिक ने कहा कि वह धर्मा के साथ काम करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते है क्योंकि ऐसा करना उनका बहुत बड़ा सपना था । तो क्या अब ये समझा जाए कि कार्तिक को भी धर्मा कैम्प में शामिल होना है ।
गौरतलब है कि अपनी आगामी फ़िल्म लुका छुपी में कार्तिक एक रोमांटिक हीरो के रूप में नजर आएंगे और ट्रेलर में कार्तिक की अपनी को-स्टार कृति सैनॉन के साथ कैमिस्ट्री पहले ही खूब वाहवाही बटोर रही है । इसके बाद कार्तिक अपना पूरा समय अपनी एक और आगामी फ़िल्म पति, पत्नी और वो को डेडिकेट कर देंगे । इस फ़िल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी ।
यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE: सारा अली खान या अनन्या पांडे ? कार्तिक आर्यन ने बताया कि उनका मन किधर है (Watch Video)
कार्तिक की पर्सनल लाइफ़ की बात करें तो इन दिनों उनकी अनन्या पांडे के साथ डेटिंग की खबरें जोरो-शोरो से आ रही है ।
















