करण जौहर की महत्वाकांक्षी पीरियड ड्रामा फ़िल्म कलंक की दुनिया की झलक अब सभी को मिल चुकी है । मल्टीस्टार फ़िल्म कलंक, जो पहले 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, के मेकर्स ने अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव करने का फ़ैसला किया है । अब यह फ़िल्म 19 की बजाए 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और माधुरी दीक्षित के अभिनय से सजी यह फ़िल्म अब अपनी तय रिलीज डेट से दो दिन पहले रिलीज की जा रही है ।

इसलिए करण जौहर ने बदल दी अपनी महत्वाकांक्षी पीरियड ड्रामा कलंक की रिलीज डेट

करण जौहर की कलंक मेगा बजट फिल्म है

मेकर्स ने कलंक की रिलीज डेट में बदलाव करने का फ़ैसला इसलिए लिया है क्योंकि चूंकि उस हफ्ते दो लगातार छुट्टियां हो रही हैं । महावीर जयंती और गुड फ्राइडे । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह एक बड़ी रिलीज़ के लिए सही समय होगा । इसलिए फिल्म को बुधवार को रिलीज करने का फैसला लिया गया है, ताकि फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिल पाये ।

इसके अलावा इसी दौरान हॉलीवुड फ़िल्म द अवेंजर्स एंड गेम भी रिलीज हो रही है इसलिए मेकर्स कलंक को अच्छे स्क्रीन काउंट के साथ रीलिज करना चाहते हैं । खबर है कि मेकर्स की कोशिश है कि 26 अप्रैल तक फिल्म को लेकर अच्छी प्लानिंग करें । ताकि बॉक्स ऑफिस पर अच्छे कलेक्शन हासिल हों । चूंकि यह एक मेगा बजट फिल्म है इसलिए मेकर्स इसे लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं ।

यह फ़िल्म करण के लिए बहुत खास है

बता दें कि करण जौहर के पिता यश जौहर ने लगभग 15 साल पहले इस फिल्म की परिकल्पना की थी जिसे अब जाकर करन जौहर फिल्म का रूप दे रहे हैं । इसलिए यह फ़िल्म करण के लिए बहुत खास है ।

गौरतलब है कि करण ने अब अपनी कलंक की दुनिया के सभी किरदारों से रू-ब-रू करा दिया है । सोशल मीडिया पर हर किसी किरदार के लुक की खूब तारीफ़ हो रही है । जफ़र के रूप में वरुण धवन, रूप के किरदार में आलिया भट्ट, देव चौधरी के किरदार में आदित्य रॉय कपूर, बलराज चौधरी के किरदार में संजय दत्त, सत्या चौधरी के किरदार में सोनाक्षी सिन्हा और बेगम बहार के किरदार में माधुरी दीक्षित, सहित सभी किरदारों ने फ़िल्म के लिए प्रत्याशा को और बढ़ा दिया है ।

इसलिए करण जौहर ने बदल दी अपनी महत्वाकांक्षी पीरियड ड्रामा कलंक की रिलीज डेट

यह भी पढ़ें : कलंक : 'जफ़र' के रूप में खतरों से फ़्लर्ट करते वरुण धवन तो 'देव चौधरी' बने आदित्य रॉय कपूर

वरुण धवन, जो इन दिनों लंदन में अपनी आगामी डांस बेस्ड फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3डी की शूटिंग कर रहे हैं, जल्द ही कलंक के टीजर लॉंच के लिए एक दिन के लिए मुंबई आएंगे । वहीं आलिया अपनी दोनों ही फ़िल्मों कलंक और ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जुटी हुई है ।