1011826279

अनुराग कश्यप के फ़ैंटम प्रोडक्शन हाउस ने 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड में भारत को मिली ऐतिहासिक जीत पर फ़िल्म बनाने का फ़ैसला किया । इस बाबत फ़ैंटम प्रोडक्शन हाउस 1983 वर्ल्ड कप टीम से मिला और इस पर फ़िल्म बनाने के राइट्स खरीद लिए । अब खबर आई है कि बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर खान इस क्रिकेट ड्रामा फ़िल्म को निर्देशित करेंगे ।

कबीर खान जैसे ही सलमान खान और सोहेल खान अभिनीत फ़िल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग़ खत्म करेंगे उसके बाद जल्द ही इस फ़िल्म की शूटिंग़ भी शुरू कर देंग़े । यह भी कहा जा रहा है कि 1983 वर्ल्ड कप पर बनने वाली फ़िल्म में देश को 1983 में वर्ल्ड कप जीताने वाली क्रिकेट टीम के कुछ क्रिकेटर भी मेंटोर के रूप में इस फ़िल्म का हिस्सा होंगे । फ़िल्म में शामिल होने वाले दिग्गज क्रिकेटरों की सूची बेहद प्रतिभाशाली लोकप्रिय कपिल देव के साथ मोहिंदर अमरनाथ, सुनील गावस्कर, कीर्ति आजाद, सैयद किरमानी, कृष्णामचारी श्रीकांत,  बलविंदर संधू, यशपाल शर्मा में शामिल हैं । यह भी कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म में विश्वकप की भावनात्मक जर्नी को भी दिखाया जाएगा । यह फ़िल्म कई जगहों पर शूट की जाएगी ।

हालांकि फ़िल्म की कास्टिंग से लेकर अन्य जानकारी अभी तक फ़ाइनल नहीं की गई है । इस फ़िल्म की शूटिंग इस साल के बाद ही शुरू होने की उम्मीद है ।