
ब्रिटिश म्यूजिकल बैंड द वैम्प्स के भारत दौरे ने देश में एक लहर सी पैदा कर दी है और उनके कॉंसर्ट ने हर जगह धूम मचाई हुई है । हाल ही में द वैम्प्स ने अजय देवगन के ऑफ़िस का दौरा किया और वहां अजय देवगन की रियल बेटी नायसा और रील बेटी अबीगैल एम्स ने द वैम्प्स के साथ मिलकर मस्ती की ।
खबर है कि अभिनेता और निर्माता अजय देवगन अपनी आगामी फ़िल्म शिवाय के लिए ब्रिटिश म्यूजिकल बैंड के साथ हाथ मिलाया है । हालांकि इस बारें में अभी कुछ ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है लेकिन फ़िय भी कहा जा रहा है कि द वैम्प्स ग्रुप भी अजय देवगन के साथ जुड़कर बहुत खुश है । शिवाय एक एक्शन से भरी रोमांचक फ़िल्म है । अजय देवगन द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म की शूटिंग़ भारत के हिमालय और बुल्गारिया के बर्फीले पहाड़ों के अलावा ब्रिटेन, बुल्गारिया, पोलैंड, कनाडा जैसी कई जगहों पर भी की गई है । फ़िल्म शिवाय में कहानी को रियलिस्टिक टच देने के लिए इसे हिमालय की दुर्गम घाटियों के बीच फ़िल्माया गया है ।
अजय देवगन की आगामी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म शिवाय से सायशा सहगल अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं । इस फ़िल्म में इनके अलावा अबीगैल ईमीस, वीर दास, एरिका कार और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे और यह फ़िल्म 28 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
















