John-Abraham-turns-down-Karan-Johars-invite-for-Koffee-with-Karan

एक घटना के बाद लगता है अब जॉन अब्राहिम ने सभी टीवी शो से तौबा कर ली है । तभी तो जब करण जौहर ने अपने टॉक शो कॉफ़ी विद करण में जॉन अब्राहिम को कॉफ़ी पीने के लिए बुलाया तो जॉन ने बड़े प्यार से उनके टॉक शो में जाने से इंकार कर दिया । दरअसल जब जॉन अपनी फ़िल्म फ़ोर्स 2 का प्रमोशन करने के लिए कृष्णा अभिषेक के कॉमेडी शो ' कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताज़ा ' में गए तो वहां वह कृष्णा अभिषेक के भद्दे कमेंट से भड़क गए और शो को बीच में ही छोड़कर चले गए । उसके बाद से ही जॉन ने किसी भी टीवी रिएल्टी शो में न जाने का फ़ैसला किया ।

सूत्रों के मुताबिक करण जौहर ने अपने टॉक शो ' कॉफी विद करण ' के पांचवे सीजन के लिए जॉन अब्राहम को इनवाइट किया था लेकिन बड़े परदे के इस सुपेरहीरो ने साफ़ इनकार कर दिया । बताया जा रहा है कि शो के फार्मेट को देखते हुए जॉन ने करण की कॉफी को ना कि है क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि इस शो के टेलीकॉस्ट होने के बाद उनके और करण के रिश्तों में किसी तरह की खटास आ जाए। ऐसा इसलिए भी कि क्योंकि जॉन अब्राहम की अब तक की हिट फिल्मों में ' दोस्ताना ' को सबसे ऊपर रखा जाता है जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। इसलिए जॉन को डर था कि अगर इस शो के बाद किसी तरह की बात पर कॉन्ट्रोवर्सी हो गई तो उनके करण के साथ रिश्तों पर असर पड़ सकता है ।

गौरतलब है कि जॉन अब्राहिम की एक्शन ड्रामा फ़िल्म फ़ोर्स 2 पिछले हफ़्ते ही बॉक्सऑफ़िस पर रिलीज हुई है । इस फ़िल्म में जॉन अब्राहिम के साथ सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर राज भसीन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं ।