big-b

इरफ़ान खान, जो लगातार अपनी हर फ़िल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं, जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म में उस किरदार को निभाने की तैयार कर रहे हैं जिसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए निश्चित किया गया था ।

सलमान की प्रोडक्शन कंपनी सलमान ख़ान फ़िल्म्स और फ़र्स्ट टेक एंटरटेनमेंट लिमिटेड मिलकर एक ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म बना रही हैं जिसका नाम है 'द लॉयंस ऑफ द सी' । यह फ़िल्म एक रियल लाइफ़ पर बेस्ड हैं जिसकी कहानी 1914 में बेस्ड है । इस पहले इंडो-कैनेडियन प्रोजेक्ट में इरफ़ान खान मुख्य भूमिका निभाएंगे । इरफ़ान इस फ़िल्म में आप्रवासी सिख गुरदित्त सिंह का किरदार अदा करेंगे जो 1914 में 376 पंजाबी यात्रियों को अपने कामागाटामारू जहाज में लेकर कनाड़ा के लिए निकले थे लेकिन उन्हें देश में घुसने नहीं दिया और इस दौरान कई बेगुनाह लोग मारे गए ।

ऐसा पहली बार नहीं है जब इरफ़ान खान फ़िल्म में पगड़ी वाले सरदार जी का किरदार अदा करेंगे । चूंकि यह फ़िल्म असल जिंदगी की ऐतिहासिक घटना पर आधारित है इसलिए इस फ़िल्म को तैयारी की बहुत जरूरत है ।

इसलिए इस बार इरफ़ान खान को अपने रोल के लिए गहन रिसर्च की जरूरत पड़ेगी । अजय अजय विरमानी कहते हैं कि, “सिख समुदाय और भारतीयों के लिए, जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर अपनी जगह बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया, के लिए यह फ़िल्म बहुत महत्वपूर्ण है । हमने इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका के लिए इरफ़ान को इसलिए चुना है क्योंकि हमें एक अंतरराष्ट्रीय महिमा के साथ एक शानदार भारतीय अभिनेता की जरूरत थी । और इरफ़ान को दुनिया भर में जाना जाता है । इरफ़ान में हमारी फिल्म के संदेश को दूर-दोरत तक ले जाने की क्षमता है । हमने इस फ़िल्म की घोषणा करने के लिए गुरुनानक

जयंती का दिन चुना ।”

दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार वो दूसरे अभिनेता थे जिसे गुरुदित्त सिंह का किरदार अदा करने में विशेष रुचि थी ।