
वैसे तो अनेक बॉलीवुड हस्तियां अतीत में पशुओं के अधिकारों की रक्षा के समर्थन में आगे आईं है, जॉन अब्राहिम, जो एक पशु प्रेमी भी हैं, ने पशुओं के प्रति अपना समर्थन प्रमाणित किया । जॉन ने हाल ही में दुर्बल जानवरों को मारने के कार्य की निंदा की ।
हाल की घटना का जिक्र करते हुए, हाल ही में पशुओं पर निर्दयता का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक आदमी एक कुत्ते को छत से नीचे फ़ैंकता है, जॉन ने जानवरों के अधिकारों की रक्षा करने हेतु सख्त कानून की आवश्यकता पर बल दिया । जॉन ने न सिर्फ़ बेझिझक इस बात पर अपना गुस्सा जताया कि कितनी आसानी से इस जुर्म को अंजाम देने वाले छूट गए, बल्कि मजाक में ये भी बोला कि अगर जानवरों की सामूहिक हत्याएं से पर्यावरण में संतुलन बना रहता है तो ये बात इंसानों के मामले में भी सही साबित होनी चाहिए ।
जानवरों के लिए अपने गहन प्यार के बारे में बात करते हुए जॉन ने कहा, वे इस बात से सहमत है कि एक निश्चित संतुलन के लिए जानवरों की आबादी प्रतिबंधित की जाती है , और इसके लिए वह सक्रिय तरीकों में विश्वास रखते हैं । उन्होंने कहा कि, बाद में स्थिति पर प्रतिक्रिया करने के बजाय,इससे पहले कि बात आगे बढ़ जाए , एकमात्र समाधान के रूप में पशुओं को मारने के लिए हमें सावधानी बरतनी चाहिए
जॉन अब्राहिम, जो पिछली बार फ़िल्म रॉकी हैंडसम में नजर आए थे, अपनी आगामी एक्शन कॉमेडी फ़िल्म ढिशूम के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । इस फ़िल्म में जॉन के साथ वरुण धवन, जैकलीन फ़र्नांडिस, अक्षय खन्ना और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे ।
















