516458412

जो गलतियां रणबीर कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में की, उन सभी गलतियों से यदि रणवीर सिंह के करियर को फ़ायदा हुआ तो अब ऐसा लगता है कि कैटरीना कैफ़ की गलतियों का फ़ायदा जैकलीन फ़र्नांडिस को मिलने वाला है । जब कैटरीना रणबीर कपूर के साथ घर बसाने की कोशिश में व्यस्त थीं तब उनके कार्यक्षेत्र में किसी दूसरी अभिनेत्री ने अपनी पैठ जमा ली ।

एक विशिष्ट निर्माता, जो दोनों अभिनेत्रियों को अच्छी तरह से जानते है, उनके मुताबिक, दोनों ही लड़कियां बहुत मेहनती, बहुत ही पेशेवर, काम पर पूरी तरह से केंद्रित और निर्दयतात्मक रूप से महत्वाकांक्षी हैं, दोनों ही अभिनेत्री एक जैसा व्यक्तित्त्व रखती हैं, जैसा कि आप जानते हैं दोनों फ़िरंगी है जिन्हें ठीक से हिंदी बोलना नहीं आता । इसलिए जो रोल कैटरीना को जाना था, विशेषरूप से सलमान के साथ, वो जैकलीन के पास चला गया ।

साजिद नाडियाडवाला की फ़िल्म किक जैकलीन के करियर लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई, जैकलीना का रोल पहले कैटरीना को ऑफ़र हुआ था ।

लेकिन तब तक वह रणबीर कपूर के साथ जुड़ गईं थी । सलमान खान और कैटरीना ने एक साथ काम न करने का आपस में फ़ैसला किया । तब कैटरीना ने भी यह तय किया था कि वह रॉय में रणबीर के साथ काम नहीं करेगी । सूत्रों के मुताबिक, हालांकि दोनों ही फ़िल्में ( किक, रॉय ) फ़्लॉप रहीं लेकिन उन फ़िल्मों से जैकलीन पर जरूर ध्यान गया ।

और अब जब पानी सर के ऊपर से निकल चुका है कैटरीना अपने फ़िल्मी करियर को फ़िर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं । नए सिरे से उनके करियर को संवारने वालों में से एक सलमान खान, जिसने कैटरीना को उनके घरेलू बैनर तले बनने वाली फ़िल्म जिसे निर्देशक तरुण मनसुखानी (दोस्ताना का निर्देशन) द्दारा निर्देशित किया जाएगा, की फ़िल्म में उनके अपोजिट एक रोल ऑफ़र किया है ।

अब सुना है कि जैकलीन इस रोल को पाने की फ़िराक में हैं ।

सूत्रों के मुताबिक, ऐसा नहीं है कि सलमान का मन बदलने की संभावना है । आप तो जानते ही हैं कि सलमान क्या कहते हैं, एक बार जो कमिटमेंट कर दिया । लेकिन ये महत्वाकांक्षी लोगों को उनकी बात करने से नहीं रोकता ।