शाहिद कपूर अभिनीत कबीर सिंह को मिली अपार सफ़लता के बाद एक बार फ़िर बॉलीवुड में तेलगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फ़िल्म डियर कॉमरेड, जो आज 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, को भी अब हिंदी में बनाने की तैयारी चल रही है । करण जौहर ने इस फ़िल्म के हिंदी राइट्स खरीद लिए है । और सुनने में आ रहा है कि, विजय देवरकोंडा की इस फ़िल्म के हिंदी वर्जन में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को की जोड़ी को लाने की प्लानिंग की जा रही है । यदि ऐसा होता है तो रोमांटिक थ्रिलर डियर कॉमरेड के हिंदी वर्जन में एक बार फ़िर धड़क की जोड़ी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर नजर आ सकते है ।विजय देवरकोंडा की डियर कॉमरेड के हिंदी वर्जन में दिखेगी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की जोड़ी ?

विजय देवरकोंडा की डियर कॉमरेड के हिंदी वर्जन में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर

यदि खबरों की मानें तो, जाह्नवी और ईशान डियर कॉमरेड के हिंदी वर्जन के लिए पहली पसंद है । और दिलचस्प बात ये है कि, जाह्नवी भी देवरकोंडा की बहुत बड़ी फ़ैन है । शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फ़िल्म धड़क के साथ जाह्नवी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया । यदि ऐसा संभव होता है तो, जाह्नवी और ईशान को एक बार फ़िर एक और फ़िल्म के हिंदी रीमेक में साथ देखना दिलचस्प होगा ।

डियर कॉमरेड की बात करें तो इस फ़िल्म में विजय एक एंग्री मैन के किरदार में नजर आए है । यह फ़िल्म आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है ।

यह भी पढ़ें : तो क्या, करण जौहर कर रहे हैं विजय देवरकोंडा को बॉलीवुड में लाने की तैयारी ?

ईशान के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अली अब्बास जफ़र की आगामी फ़िल्म काली पीली में अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगे । जबकि जाह्नवी, राजकुमार राव के साथ रूही अफ़्ज़ा में नजर आएंगी । इसके अलावा जाह्नवी गुंजर सक्सेना की बायोपिक फ़िल्म, कारगिल गर्ल में भी लीड रोल निभाती हुई नजर आएंगी ।