तेलगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा, जो अपनी डेब्यू फ़िल्म अर्जुन रेड्डी से सुपरस्टार बन गए, की अगामी तेलगू फ़िल्म डियर कॉमरेड, 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है । लेकिन इससे पहले ही करण जौहर ने इस फ़िल्म के हिंदी रीमेक का ऐलान कर दिया है । विजय देवरकोंडा की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक कबीर सिंह को मिले जबरदस्त रेस्पॉंस को देखकर करण जौहर ने विजय की एक और फ़िल्म के हिंदी रीमेक का ऐलान कर दिया है । कहा जा रहा है कि डियर कॉमरेड एक बार फ़िर विजय के करियर को ऊंची उड़ान देगी । इस फ़िल्म में विजय एंग्री यंगमैन के किरदार में दिखाई देंगे ।

करण जौहर बनाएंगे विजय देवरकोंडा की फ़िल्म का हिंदी रीमेक
जब करण ने विजय की कल रिलीज होने वाली फ़िल्म डियर कॉमरेड को मंगलवार को स्पेशक स्क्रिनिंग के अंतर्गत देखा तो वह फ़िल्म से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इस फ़िल्म के हिंदी रीमेक का ऐलान कर दिया । विजय और उनकी टीम ने खास तौर पर अपनी फ़िल्म की स्क्रीनिंग करण जौहर के लिए आयोजित करवाई और इसके विजय स्पेशली मुंबई भी आए । करण ने फ़िल्म देखी और उन्हें ये इतनी पसंद आई कि उन्होंने तुरंत इसके हिंदी राइट्स खरीद लिए ।
हालांकि विजय की ये फ़िल्म 2 घंटे 49 मिनट 56 सेकेंड लंबी है । लेकिन फ़िर भी उन्हें ये फ़िल्म पसंद आई । करण ने मुझसे कहा, 'मुझे फ़िल्म बहुत पसंद आई ।'
और अब सोचने वाली बात ये है कि, करण के इस प्रोजेक्ट में क्या विजय ही लीड रोल निभाएंगे ?
तो हाल-फ़िलहाल तो विजय ने इसका जवाब न में दिया है ।
सूत्र ने खुलासा किया है कि, ''असल में करण तो चाहते हैं कि विजय की तेलगू फ़िल्म के हिंदी रीमेक में विजय ही लीड रोल निभाए । लेकिन विजय खुद को रीपिट नहीं करना चाहते है । अगर उन्हें अपने ही रोल को हिंदी वर्जन में भी करने में कोई रूचि होती तो वह अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक के ऑफ़र को स्वीकार नहीं कर लेते । लेकिन इस बार विजय को ये मौका आसानी से नहीं छोड़ना चाहिए । और करण भी न को नहीं सुनेंगे ।''
यह भी पढ़ें : अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा ने बड़ी ही आसानी से रणवीर सिंह की फ़िल्म ’83 को ठुकरा दिया
तो विजय की न और करण जौहर की हां में किसकी जीत होती है, ये तो आगे आने वाला वक्त ही बताएगा ।
















