Judwaa-2

कुछ महीने पहले, साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान की सुपरहिट फ़िल्म जुड़वा के सीक्वल बनाने का ऐलान किया । जुड़वा 2 में वरुण धवन को मुख्य अभिनेता के तौर पर साइन किया गया । जब से फ़िल्म का ऐलान हुआ है तब से सभी प्रशंसक इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं । वरुण धवन द्दारा जुड़वा के सीक्वल में सलमान खान वाला रोल निभाने के ऐलान के बाद हीरोइन को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे ।

हमारे विश्वसनीय सूत्रों से हमें पता चला है कि जैकलिन फर्नांडीज और तापसी पन्नू को जुड़वा 2 में वरुण धवन के अपोजिट साइन किया जाएगा । पुरानी जुड़वां में जो रोल करिश्मा कपूर ने अदा किया था उसे जैकलिन फर्नांडीज निभाएंगी और जो रोल रंभा ने अदा किया था उसे तापसी पन्नू अदा करेंगी । जैकलीन करिश्मा के रोल को अदा करने के लिए एकदम परफ़ेक्ट हैं क्योंकि जैकलीन करिश्मा की तरह मजेदार और चुलबुली हैं । वहीं दूसरी तरह तापसी का किरदार बहुत परिपक्व है और निष्पक्ष है बिल्कुल रंभा के किरदार की तरह ।

निर्देशक डेविड धवन की आगामी फ़िल्म जुड़वा 2, जल्द ही मुंबई, लंदन और थाईलैंड में शूट की जाएगी । यह फ़िल्म 29 सितंबर 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।