सनी लियोनी और उनके पति डेनियल ने साल 2017 में महाराष्ट्र के लातूर गांव से एक लड़की गोद ली थी जिसका नाम उन्होंने निशा कौर वेबर रखा है । निशा को अपनी बेटी बनाकर सनी लियोनी और उनके पति काफ़ी खुश थे । उसके बाद उन्होंने एक लड़का और एक लड़की भी गोद लिए थे । इस तरह से सनी लियोनी अब तीन बच्चों की मां हैं । और अब सनी के बच्चा गोद लेने के फ़ैसले से एक और अभिनेत्री शेफ़ाली जरीवाला, जो 'कांटा गर्ल' नाम से ज्यादा लोकप्रिय हैं और हाल ही में बिग बॉस 13 में भी प्रतियोगी के रूप में नजर आईं थी, काफ़ी इंस्पायर हुई हैं । शेफ़ाली ने भी एक बेटी को गोद लेने का फ़ैसला किया है ।

'कांटा लगा' गर्ल शेफ़ाली जरीवाला हुईं सनी लियोनी से इंस्पायर, लेंगी एक बेटी गोद

शेफ़ाली जरीवाला को पसंद आया सनी लियोनी का फ़ैसला

हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में शेफ़ाली ने बताया कि वह जल्द ही एक बेटी की मां बनने वाली है । उन्होंने और उनके पति पराग त्यागी दोनो ने मिलकर ये फ़ैसला लिया है । शेफ़ाली ने बताया कि, वो हमेशा से एक बेटी को गोद लेना चाहती थी । शेफ़ाली ने बताया कि उनके पति काफ़ी सपोर्टिव हैं इसलिए उन्होंने उनके फ़ैसले में साथ दिया । शेफ़ाली और उनके पति के अनुसार दुनिया में ऐसे कई बच्चे हैं जिन्हें घर की जरूरत है । और यदि वो एक बच्चे को अच्छी जिंदगी देने में सक्षम हैं तो क्यों नहीं ।

यह भी पढ़ें : SUPER HOT! लॉकडाउन के बीच सनी लियोनी ने अपने किलर बिकिनी लुक से बढ़ाई गर्मी

शेफ़ाली ने बताया कि वह जब बिग बॉस 13 हाउस में थी तो उन्होंने इस दौरान हिंदुस्तानी भाऊ से बच्ची को गोद लेने के बारें में बातचीत की थी ।