संजय लीला भंसाली एक बार फ़िर अपने चहेते स्टार सलमान खान के साथ अपनी आगामी फ़िल्म इंशाअल्लाह में काम करने जा रहे हैं । भंसाली ने इस फ़िल्म में सलमान खान के साथ पहली बार आलिया भट्ट की जोड़ी बनाई है । आलिया भट्ट ने खुद इस बात पर मुहर लगाई है कि वह इस फ़िल्म में सलमान खान के अपोजिट नजर आने वाली है । अपनी फ़िल्म इंशाअल्लाह और सलमान और आलिया के बारें में बात करते हुए संजय लीला भंसाली ने कहा कि, सलमान ने पहली बार में ही इस फ़िल्म के लिए हां कर दिया था और वह आलिया के साथ फ़िल्म करना चाहते थे लेकिन अब तक इस जोड़ी के लिए सही फ़िल्म मिल नहीं रही थी ।

संजय लीला भंसाली सलमान खान को अच्छा दोस्त मानते हैं
भंसाली ने कहा कि, आलिया ने सबसे पहले ब्लैक फ़िल्म के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्होंने आलिया को नहीं लिया उन्होंने सोचा कि वह हिंदी फ़िल्म हिरोइन बनने वाली है लेकिन उसके लिए फ़िलहाल बहुत छोटी है और जब आलिया किशोरावस्था में पहुंची तो उन्होंने अपनी अगली फ़िल्म के लिए आलिया को अप्रोच किया लेकिन वो फ़िल्म बन ही नहीं पाई । लेकिन अब फ़ाइनली भंसाली और आलिया को एक दूसरे के साथ काम करने का मौका मिल ही गया ।
यह भी पढ़े :BREAKING: संजय लीला भंसाली की लव स्टोरी इंशाअल्लाह में सलमान खान के साथ हुई आलिया भट्ट की एंट्री
सलमान के बारें में बात करते हुए भंसाली ने कहा कि, उनकी अभिनेता के साथ काफ़ी अच्छी रिलेशनशिप है । उन्होंने खुलकर इस बात को स्वीकार किया कि हां सलमान के साथ उनके विचार मतभेद थे लेकिन ये बात उन्हें सलमान से प्यार करने से रोक नहीं पाई । भंसाली ने आगे कहा कि सभी मुद्दों के बावजूद सलमान उनके सच्चे दोस्त है इसलिए वह सलमान की हां के लिए कितना भी इंतजार कर सकते है । इंशाअल्लाह संजय लीला भंसाली की 10वीं फ़िल्म है, इसलिए वह इस फ़िल्म को बहुत खास तरीके से बनाना चाहते है ।
















