बुधवार की शाम आयोजित हुए जी सिने अवॉर्ड्स में रणबीर कपूर, जिसने राजकुमार हिरानी द्दारा निर्देशित फ़िल्म संजू में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता, ने अपनी विनिंग स्पीच या थैंक्यू स्पीच में अपने निर्देशक राजकुमार हिरानी को धन्यवाद करते हुए उन्हें “amazing human being” और “amazing filmmaker” कहकर वहां मौजूद दर्शकों चौंका दिया । आपको याद हो तो राजकुमार हिरानी पर रणबीर कपूर अभिनीत संजू फ़िल्म के दौरान उनकी एक सहायक ने यौन उत्पीडन का आरोप लगाया था । हालांकि इस आरोप में अभी तक उनका आरोप सिद्ध नहीं हुआ है ।

रणबीर कपूर ने  #MeToo मूवमेंट को नजर अंदाज करते हुए राजकुमार हिरानी को कहा 'थैंक्यू'

रणबीर कपूर ने विनिंग स्पीच में राजकुमार हिरानी को किया थैंक्यू

फरवरी में आयोजित हुए ऑस्कर समारोह में जब रामी मालेक, जिसने बोहेमियन रैप्सोडी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, ने अपने थैंक्यू स्पीच के दौरान अपने निर्देशक ब्रायन सिंगर को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया क्योंकि ब्रायन सिंगर पर भी मीटू मूवमेंट के तहत यौन उत्पीडन के आरोप लगाए गए थे ।

कपूर फ़ैमिली से जुड़े सूत्रों ने बताया कि, रणबीर ने हिरानी पर लगे आरोपों से खुद को दूर रखने का फ़ैसला किया । ''क्योंकि, अभी तक जो मैंने सुना है वह ये है कि रणबीर और हिरानी भविष्य में फ़िर से एक दूसरे के साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे है ।'' सूत्र ने बताया ।

और हो भी क्यों न ? संजू रणबीर की इस साल की एकमात्र ब्लॉकबस्टर फ़िल्म जो है ।

यह भी पढ़ें : अपने ऊपर लगे यौन आरोपों को झूठा बताते हुए राजकुमार हिरानी ने कहा-''यह मेरी छवि को खराब करने की साजिश है''

यह सिर्फ़ 'मेरे को क्या लेना देना है' वाला रवैया है । हिंदी फिल्म उद्योग में सफलता नैतिकता से ऊपर है । हालांकि साजिद खान, जिन्हें मीटू आरोप के बाद तुरंत निर्देशक की कुर्सी से बर्खास्त कर दिया गया वो भी फ़िल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार के जोर देने पर । लेकिन जब राजकुमार हिरानी के व्यक्तित्व के बारे में बात की जाती है, तो #MeToo आंदोलन के मुखर वर्गों सहित हर कोई चुप्पी साध लेता है ।