आज सुबह खबरों का बाजार गर्म हो गया था कि ॠतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन को गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है । खबरों में कहा गता कि बाइपोलर डिसऑर्डर के चलते बिगड़ी हालत में सुनैना को 24 घंटे तक डॉक्टरों की सख्त निगरानी में रखा जाएगा । लेकिन हम आपको बता दें कि ये खबर एकदम निराधार है । और खुद सुनैना रोशन ने ऐसी अफ़वाहों का खंडन किया है । इतना ही नहीं सुनैना रोशन ने कहा कि वह तो अपनी फ्रेंड्स के साथ पार्टी कर रही थी ।

सुनैना रोशन ने ट्विटर पर अपने सही होने की खबर दी
सुनैना ने ट्विटर पर लिखा-''मैंने क्रिटिकल कंडीशन में अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पढ़ीं । मैं बता दूं कि मैं ठीक हूं और अपने फ्रेंड्स के साथ पार्टी कर रही थी । कृपया अपने फैक्ट चेक करें ।''
Surprised to read about me being critical in hospital. Hello Times of India. I am out with friends and partying! Pls get your facts right.
— Sunaina Roshan (@sunainaRoshan22) June 9, 2019
सर्वाइकल कैंसर से जूझ चुकी सुनैना ने इस बीमारी से लड़ने की अपनी जंग को एक किताब की शक्ल दी है ।
यह भी पढ़ें :ॠतिक रोशन ने अपनी बहन सुनैना के ब्लॉग 'जिंदगी' को ऐसे किया प्रमोट
गौरतलब है कि ॠतिक अक्सर अपनी बहन के साथ अपनी फ़ोटो पोस्ट करते रहते है । हाल ही में ॠतिक ने सोशल मीडिया पर अपनी फ़िटनेस जर्नी को शेयर किया ।
















