डिंपल कपाड़िया, सलमान खान की सुपरहिट फ़्रैंचाइजी दबंग की तीसरी किश्त, दबंग 3 में एक बार फ़िर मां बनकर लौट रही, ये एकदम निराधार खबर है । ऐसा लगता है कि इस अफवाह को फ़ैलाने वाले को इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि ऐसा कैसे हो सकता है । “दबंग 3 में डिंपल कपाड़िया जी कैसे लौट सकती हैं, जबकि उनका किरदार दबंग की पिछली किश्त में ही मर गया था । हमें नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से आई हैं । लेकिन इन खबरों का कोई आधार नहीं है । नहीं, हमारा नैनी देवी (डिंपल कपाड़िया का किरदार) को मारने के बाद जिंदा करने का कोई इरादा नहीं है ।'' दबंग टीम के एक अहम सदस्य ने इस बात का खुलासा किया ।

दबंग 3 में नहीं है डिंपल कपाड़िया का कोई किरदार
हालाँकि, विनोद खन्ना के असामयिक निधन के बाद सलमान खान के पिता प्रजापति पांडे की भूमिका निभाने के लिए एक नया अभिनेता ढूंढने की कोशिश की जा रही है । बता दें कि विनोद खन्ना ने दबंग की दोनों किश्तों में सलमान की पिता की भूमिका निभाई थी । लेकिन मेरे पास विश्वास करने का कारण है कि सलमान चाहते हैं धर्मेंद्र दबंग 3 में उनके पिता की भूमिका निभाए ।
यह भी पढ़ें : दबंग 3 का रोमांचक क्लाइमैक्स हो गया लीक, सलमान खान और सुदीप में होगी शर्टलैस फ़ाइट
विनोद खन्ना के बाद जाहिर तौर पर, धर्मेंद्र ही वो शख्स हैं, जिन्हें सलमान ने खुले तौर पर ये आइडल रोल दिया है । वैसे धर्मेंद्र इस भूमिका के लिए एकदम फिट होंगे । वैसे क्या धर्मेंद्र, दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना की खाली जगह को भरने के लिए राजी होंगे या नहीं, ये देखने वाली बात होगी ।
















