
शाहरुख खान और आलिया भट्ट अभिनीत फ़िल्म डियर जिंदगी पिछले हफ़्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी । फ़िल्म की शानदार कहानी और बेहतरीन परफ़ोरमेंस के कारण यह फ़िल्म लगातार तारीफ़ें बटोर रही है । आलोचकों से लेकर दर्शकों तक, हर कोई इस फ़िल्म की सराहना कर रहा है ।
डियर जिंदगी को मिल रही सराहना में अब एक और नाम जुड़ गया है, और वो है शाहरुख खान के सबसे बड़े प्रशंसक पॉल फेग का, जो शाहरुख की एक भी फ़िल्म को मिस नहीं करते । जी हां, हॉलीवुड फिल्मों के जानेमाने निर्देशक पॉल फेग ने ‘डियर जिंदगी' में काम को लेकर सुपरस्टार शाहरुख खान और आलिया भट्ट की तारीफ की है । ‘ब्राइड्समेड्स' और ‘घोरुटबस्टर्स' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके 54 वर्षीय फेग ने दोनों कलाकारों और फिल्म की निर्देशक गौरी शिंदे को बधाई दी ।
फेग ने ट्वीट किया, ‘‘शाहरुख खान और आलिया भट्ट को उनके शानदार काम के लिए बधाई । गौरी शिंदे, आप शानदार लेखिका और निर्देशक हैं ।''
Huge congrats to @iamsrk and @aliaa08 on your wonderful performances in #DearZindagi. @gauris, you are an amazing writer/director. Bravo!
— Paul Feig (@paulfeig) November 29, 2016
शाहरुख ने फेग को धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दोस्त पॉल फेग, मैं आपको जवाब जल्द नहीं दे पाया क्योंकि मैं जीबी2 (गोस्टबस्टर्स 2) देखना चाहता था । बहुत हास्य प्रधान फिल्म है । इन फिल्मों के लिए आपका धन्यवाद ।
Hi my friend @paulfeig didn’t reply sooner cos wanted to catch up GB2. Too funny. Thx for the movies. https://t.co/pJ7al75M0N
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 1, 2016
पॉल फेग से मिली इस तारीफ़ से आलिया भट्ट और गौरी शिंदे बहुत खुश है । और उन्होंने इसके लिए उनका शुक्रिया भी किया ।
Wohoooooo I'm over the moon and how!!!! Thank you soo much ❤️❤️❤️❤️ https://t.co/r5ixIk7EuY
— Alia Bhatt (@aliaa08) December 1, 2016
Thankyou so much. Means a lot https://t.co/VE6QBTa9UM
— Gauri Shinde (@gauris) December 1, 2016
















