
अमृता सिंह, इस मोड़ पर अपना पूरा ध्यान खुद की बजाए, अपनी बेटी सारा खान के करियर ज्यादा केंद्रित करेंगी । और यही वो असली कारण कि अमृता सिंह, ने अनीस बज्मी की आगामी फ़िल्म मुबारका, जहां वह अपने पुराने सह-कलाकार अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही थीं, से बाहर होने का फ़ैसला किया ।
अमृता सिंह के एक करीबी दोस्त के मुताबिक, “ये बात तो पूरी दुनिया जानती हैं कि अमृता सिंह और सैफ़ अली खान की बेटी सारा खान अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही है । अमृता ने मुबारका से बाहर होने का विकल्प चुना है, ताकि वह अपनी बेटी सारा को डेब्यू के लिए एक सही फ़िल्म दिलाने में मदद कर सके । उन्होंने हाल ही में कई सारी फ़िल्में साइन की थी, लेकिन अब उन्होंने सभी फ़िल्मों को छोड़ दिया है, सिर्फ़ अपनी बेटी के करियर की खातिर ।”
मुबारका से बाहर होने का दूसरा कारण यह भी था कि अमृता सिंह पहले भी अपनी पिछली फ़िल्मों में इस तरह का किरदार निभा चुकी हैं ।
सूत्रों के मुताबिक, “अर्जुन कपूर की कीइव स्टेट्स में अमृता सिंह ने एक प्रचण्ड पंजाबी मां का किरदार निभाया था । मुबारका में भी अमृता को एक बार फ़िर उसी अभिनेता के साथ वही किरदार निभाना था । वह समान किरदार में नहीं रहना चाहती थी ।"
जब हमने अमृता सिंह से पूछा कि वे अनीस बज्मी की फ़िल्म मुबारका में वही किरदार क्यों नहीं कर सकी, तो उन्होंने कहा कि, “हम डेट्स के बाहर काम नहीं कर सके । मुबारका के लिए जो मैंने डेट्स दी थी वह मेरे व्यक्तिगत कमिटमेंट्स से टकरा रही थी ।”
















