अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों विजय देवरकोंडा के साथ अपनी आगामी फिल्म लाइगर के साथ खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । लाइगर एक एक्शन एंटरटेनर फ़िल्म है जिसमें अनन्या पांडे अपने पिछले फ़िल्मों से बिल्कुल अलग भूमिकाओं में नज़र आएंगी ।

अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा एक साथ
शूट शेड्यूल के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया,“अनन्या फरवरी के दूसरे सप्ताह में लिगर का अगला शूट शेड्यूल शुरू करेगी। फ़िल्म की शूटिंग मुंबई में होगी ।”
निस्संदेह, अभिनेत्री अपने डेब्यू के बाद से ही छाई हुई हैं जिसने दर्शकों के दिलों पर अपनी एक मजबूत छाप छोड़ दी है । लाइगर के साथ, अनन्या क्षेत्रीय सिनेमा में अपना डेब्यू करेंगी, जो किसी भी कलाकार के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, वह भी अपने करियर के शुरुआती चरण में ।
अभिनेत्री को सभी सही कारणों से बॉलीवुड की शाइनिंग स्टार के रूप में जाना जाता है और लाइगर फिर से एक बहुमुखी कलाकार के रूप में उन्हें साबित करेगी । लाइगर के अलावा, अभिनेत्री जल्द दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगी।
















