सलमान खान की फिल्म सिकंदर को देखने के लिए मुंबई के आइकॉनिक गेटी गैलेक्सी थिएटर में दर्शकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। सलमान को दमदार अवतार में देखने के लिए फैंस दीवाने हो रहे हैं । दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए गैटी गैलेक्सी ने न सिर्फ शोज़ के नंबर्स बढ़ा दिए हैं, बल्कि लंबे समय से बंद पड़े जेम एंड ग्लैमर सेक्शन को भी फिर से खोल दिया है।

620x450-5950

सलमान खान की सिकंदर के लिए स्पेशल एडिशन

जेम एंड ग्लैमर के फिर से शुरू हुए शो ये साफ दिखा रहे हैं कि सिकंदर की दीवानगी कितनी जबरदस्त है और सलमान खान की स्टारपावर का जलवा बरकरार है। गैटी गैलेक्सी मल्टीप्लेक्स के ये दोनों सिनेमा हॉल अब सिकंदर दिखा रहे हैं, क्योंकि सलमान के एक्शन अवतार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी है।

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी सिकंदर 30.06 करोड़ रु के कलेक्शन के साथ छावा के बाद 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बनी है ।