किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज ने न केवल भारतीय दर्शकों का दिल जीता बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी यह फ़िल्म अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई थी और इसलिए फ़िल्म को 97वें ऑस्कर 2025 में भारत की ऑफीशियल एंट्री के तौर पर चुना गया था । हालांकि यह फिल्म फाइनल रेस में जगह नहीं बना पाई । नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन के शानदार अभिनय वाली लापता लेडीज अब ट्रोल्स के निशाने पर आ गई है । लापता लेडीज के ओरिजनल होने पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है ।

ओरिजनल नहीं, अरबी फिल्म बुर्का सिटी की कॉपी है किरण राव की लापता लेडीज ? वायरल हुए हूबहू मिलते हैं सीन

लापता लेडीज ओरिजनल नहीं कॉपी है

इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि किरण राव पर लापता लेडीज को 2019 में आई एक अरबी फिल्म बुर्का सिटी से कॉपी करने का आरोप लगाया जा रहा है । कहा जा रहा है कि लापता लेडीज अरबी फिल्म बुर्का सिटी की नकल है । इंटरनेट ने किरण के डायरेक्शन और बुर्का सिटी में बहुत सी चीजें एक सी देखीं । सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों के हूबहू मिलते जुलते सीन्स के कोलाज वायरल हो रहे हैं ।

बुर्का सिटी की कहानी एक नए जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी पत्नी की तलाश करता है, क्योंकि उसके साथ उसकी पत्नी की जगह बुर्का पहने कोई दूसरी महिला आ गई । बुर्का सिटी फैब्रिस ब्रैक के डायरेक्शन में बनी 20 मिनट की अरबी कॉमेडी है । उमर मेब्रोक, चाडिया अमजोद, जलाल अल्ताविल और नोमन होस्नी की यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी । फिल्म मिडिल ईस्ट के एक शहर में सेट है, जहां महिलाएं बुर्का पहनती हैं, एक नया शादीशुदा जोड़ा बहस में पड़ जाता है । जब सब कुछ सुलझ जाता है, तब युवक को पता चलता है कि वह गलत महिला के साथ घर आ गया है ।  बुर्का सिटी को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है ।

अरबी मूवी में दुल्हन ने जहाँ बुर्का पहना है वहीं किरण राव ने अपनी फिल्म की दुल्हन को घूंघट कराया है। ये वायरल वीडियो देखने के बाद लोग किरण राव को ट्रोल कर रहे हैं ।

बता दें कि, इससे पहले एक्टर-डायरेक्टर अनंत महादेवन ने दावा किया था कि लापता लेडीज की कहानी उनकी 1999 में रिलीज हुई घूंघट के पट खोल से काफी मिलती-जुलती है ।