बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म प्रस्थानम के प्रमोशन में जी जान से जुटे हुए है । अपनी इस राजनीतिक ड्रामा फ़िल्म के प्रमोशन में संजय दत्त कोई कसर नहीं छोड़ रहे है । इसलिए हाल ही में संजय दत्त ने बॉलीवुड हंग़ामा के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की । इस दौरान संजय ने न केवल फ़िल्म बल्कि अपने से जुड़े कई सीक्रेट्स को खोला ।

Exclusive: प्रस्थानम स्टार संजय दत्त ने खुद खोला अपनी फ़िटनेस का सीक्रेट

संजय दत्त रोज जिम जाते हैं

60 साल की उम्र में भी संजय की फ़िटनेस हर किसी को प्रभावित करती है । इसलिए उनके फ़ैंस हमेशा ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आखिर उनके चहेते अभिनेता संजय की फ़िटनेस या कहें कि फ़िट बॉडी का राज क्या है । और इसका पता लगाया बॉलीवुड हंग़ामा ने अपने इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से । जिसमें संजय ने अपनी फ़िट बॉडी का सीक्रेट खोल दिया ।

Exclusive: प्रस्थानम स्टार संजय दत्त ने खुद खोला अपनी फ़िटनेस का सीक्रेट

इंटरव्यू के दौरान जब संजय से पूछा गया कि वह इतने फ़िट कैसे रहते हैं तो उन्होंने कहा कि, ''मुझे लगता है कि हम सभी को जिम जाना चाहिए और एक बैलेंस डाइट लेनी चाहिए । मैं ज्यादातर उबला हुआ खाना खाता हूं । मैं दिन में 6 बार छोटे-छोटे मील लेता हूं । मैं रोज जिम जाता हूं । लेकिन मैं जिम जाकर ठीक से वर्क आउट करता हूं ।

संजय की फ़िल्म प्रस्थानम की बात करें तो, फिल्म की कहानी सम्मान और विरासत के लिए परिवार की दो पीढ़ियों के बीच टकराव के बारे में है जो बेहद आम बात है लेकिन यह केवल राजनीति तक सीमित नहीं है । कहानी के इस अनोखे नज़रिये के कारण इससे हर क्षेत्र का शख्स जुड़ा महसूस करेगा ।

यह भी देखें : प्रस्थानम- ऑफ़िशियल ट्रेलर | संजय दत्त | जैकी श्रॉफ़ | देवा कट्टा

पॉलिटिकल एक्शन फिल्म प्रस्थानम को देवा कट्टा ने निर्देशित किया है । संजय एस दत्त प्रोड्क्शन्स के बैनर तले मान्यता दत्त ने इसे प्रोड्यूस किया है । यह फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।