
पिछले हफ़्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई ढिशूम बॉक्सऑफ़िस पर धूम मचा रही है । सुपरहिट रही फ़िल्म ढिशूम रिलीज होने के बाद मुश्किल में फ़ंस गई है । दरअसल एक गैर सरकारी संगठन यानी एनजीओ ने ढिशूम के पोस्टर पर आपत्ती जताई है । एनजीओ के मुताबिक इसका पोस्टर धूम्रपान को बढ़ावा दे रहा है । ये एनजीओ धूम्रपान विरोधी दिशा में काम करती है इसलिए उसे फ़िल्म के पोस्टर से आपत्ती है । एनजीओ ने फ़िल्म के मेकर्स से कहा है कि वे फ़िल्म के उन पोस्टर को नीचे उतार ले जिसमें धूम्रपान को बढ़ावा मिल रहा है ।
गैर सरकारी संगठन के महासचिव शेखर सालकर ने दावा किया है कि ढिशूम का पोस्टर जिसमें जॉन धूम्रपान कर रहे हैं और ये एक तरह से धूम्रपान को बढ़ावा देना है और ये कानून के खिलाफ़ भी है और इसलिए ऐसे पोस्टर को तुरंत हटा लेना चाहिए । जब फ़िल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर आया तब से ये साफ़ हो गया था कि फ़िल्म में जॉन एक पुलिस ऑफ़िसर, जिसका नाम कबीर है और वो निरंतर धूमपान करने वाला है, के किरदार में नजर आएंगे । असल जिंदगी में जॉन खुद भी धूम्रपान के खिलाफ़ हैं । फ़िल्म में एक चेन स्मोकर का किरदार अदा करने के बाद जॉन ने डीटाक्स पर जाने का फ़ैसला किया । ढिशूम के मेकर्स ने एनजीओ की आपत्ती पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नही, दी है । वहीं दूसरी तरफ़, हमें पता चला है कि तंबाकू उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय संगठन (नोट) भी, अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो फ़िल्म अभिनेता जॉन, निर्देशक, निर्माता के खिलाफ़ कार्यवाही करेगी और शिकायत दर्ज करेगी ।
ढिशूम में वरुण धवन, जॉन अब्राहिम, जैकलीन फ़र्नांडीस के साथ अक्षय खन्ना और साकिब सलीम भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं और यह फ़िल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है ।
















