908059813

बॉलीवुड में एक के बाद एक हिट फ़िल्में देने के बाद सबसे लोकप्रिय और डिमांडिंग अभिनेत्री बन चुकीं दीपिका पादुकोण जल्द ही हॉलीवुड फ़िल्म में भी नजर आएंगी । बॉलीवुड की सफ़ल हीरोइन बनने के बाद दीपिका ने कई बड़ी-बड़ी एंडोर्समेंट डील साइन की । और अब दीपिका पादुकोण को घरेलू एयरलाइन कंपनी विस्तार के नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है ।

सोमवार के दिन, अपने पहले टीवी वाणिज्यिक (टीवीसी) के साथ विस्तार का एक नया मल्टीमीडिया ब्रांड कैम्पेन लॉंच किया जाएगा । दीपिका कपंनी के नए टीवीसी कैम्पेन में नजर आएंगी जिसमें वह विस्तार एयरलाइन की खूबियां गिनाती हुईं देखी जाएंग़ी ।  इस कैम्पेन का उद्देश्य विस्तार एयरलाइन की खूबियों के बारें में विस्तार से बताना और इसकी सुखद उड़ान से लोगों को रु-ब-रु कराना है ।

विस्तार के साथ जुड़ने और इस कैम्पेन के बारें बात करते हुए दीपिका ने कहा कि, विस्तार के साथ जुड़ना उनके लिए बहुत सौभाग्य की बात है । यह विश्वसनीय, ऊर्जावान और फ़्रेंडली ब्रांड है । विस्तार, टाटा-सिंगापुर एयरलाइन की संयुक्त उद्यम कंपनी है । दीपिका ने बताया कि विस्तार के साथ आपकू यात्रा यादगार साबित होगी । ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपिका पादुकोण किसी एयरलाइन कंपनी की ब्रांड एंबेसडर बनी हो , इससे पहले भी दीपिका बंद पड़ी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस की ब्रांड एम्बेस्डर चुनी गईं थी ।

बहरहाल, दीपिका पादुकोण बहुत जल्द अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज में हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल, सैमुअल एल जैक्सन, रूबी रोज और नीना  के साथ नजर आएंगी और यह फ़िल्म अगले साल रिलीज होगी ।