
आमिर खान अपनी कई फ़िल्मों में फ़िजिकल ट्रांसफ़ोरमेशन की प्रक्रिया से गुजर चुके हैं । आमिर खान द्दारा मंगल पांडे फ़िल्म में बड़ी-बड़ी मूंछे उगाने से लेकर गजनी के लिए बनाई फ़िजिक हर किसी को याद है । लेकिन दंगल फ़िल्म में उन्होंने जो किया वो वाकई काबिलेतारिफ़ है । किरदार के मुताबिक पहले वजन को बढ़ाना और अपने स्वास्थ्य को खतरे में डाल कर वजन घटाना सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है । और यह अब तक का सबसे कठिन ट्रांसफ़ोरमेशन था । आमिर खान ने बॉलीवुड हंगामा के फ़रिदून शहरयार के साथ खास बातचीत में इस बारें में बताया ।
"हाँ, मैं सोचता हूं कि अब तक के मेरे पूरे करियर में दंगल फ़िल्म दूसरी फिल्मों की तुलना में सबसे चुनौतीपूर्ण फ़िजिकल ट्रांसफ़ोरमेशन है । हर लिहाज से । एक मानसिक दृष्टिकोण से देखें । पहले तो ढेर सारा वजन बढ़ाओ और फ़िर उसके बाद उसे घटाओ, यह सबसे बड़ी चुनौती थी मेरे लिए । मेरे अब ऐसी उम्र नहीं है । मुझे लगता है कि आप सही हैं, दंगल, शारीरिक परिवर्तन के मामले में मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म है ।"
















