daisy shah

डेज़ी शाह, जो फ़िल्म जय हो में सलमान खान के साथ नज़र आईं थीं , पहली बार इस साल थिएटर करने जा रही हैं । डेज़ी शाह पीरियड नाटक बेगम जान में नज़र आएंगी और ये उनका पहला थिएटर होगा, जिसे पुरस्कार विजेता प्रदीप गुप्ता द्दारा निर्देशित किया जाएगा ।

 

नाटक में डेजी शाह  मुख्य भूमिका निभा रही हैं और इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है । इस समय, वह नाटक के लिए पढ़ रही हैं और डिक्शन एक्सपर्ट से धाराप्रवाह बोलने के लिए ऊर्दु भी सीख रहीं हैं । हालांकि वह एक प्रशिक्षित नृत्यांगना है, नाटक में उनका किरदार एक कलाकार का है इसलिए डेजी शाह विभिन्न क्लासिकल फ़ॉर्म की ट्रैनिंग भी ले रही हैं ।

 

डेजी शाह फ़िल्म आखिर बार फ़िल्म हेट स्टोरी 3 में शरमन जोशी और करन सिंह ग्रोवर के साथ नज़र आईं थी । डेजी शाह इस साल के आईफ़ा में अपने प्रदर्शन के लिए अभ्यास भी कर रही हैं ।