लॉकडाउन में घर पर रहकर जहां एक तरफ़ अक्षय कुमार कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ़ कोरोना संकट में आर्थिक मदद देने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं । कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के लिए अक्षय कुमार सरकार को अपना आर्थिक सहयोग दे रहे हैं । सबसे पहले अक्षय कुमार ने कोरोना से निपटने के लिए पीएम केयर्स फ़ंड में 25 करोड़ रु की धनराशि देकर मदद का हाथ आगे बढ़ाया । और अब उन्होंने मुंबई पुलिस फ़ाउंडेशन में 2 करोड़ रु का आर्थिक योगदान दिया है ।

अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस फ़ाउंडेशन को डोनेट किए 2 करोड़ रु, पुलिस कमिश्नर ने कहा, ‘आपका योगदान याद रहेगा’

अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस फ़ाउंडेशन को दिए 2 करोड रु

कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा मुंबई में है । ऐसे में पुलिस प्रशासन अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात अपनी ड्यूटी निभा रहा है जिससे की लॉकडाउन का अच्छे से पालन हो सके और कोरोना का संक्रमण फ़ैलने से बचाया जा सके । और अब इन्हीं पुलिस प्रशासन की देखरेख के लिए अक्षय ने मुंबई पुलिस फ़ाउंडेशन में 2 करोड़ रु का योगदान दिया है । सोमवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर ने अक्षय की इस नेक दिली की ट्विटर पर सराहना की है साथ ही उनके पुलिस प्रशासन की सुरक्षा के लिए दिए गए 2 करोड़ रु के लिए धन्यवाद भी किया है ।

मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर अक्षय का आभार जताते हुए लिखा, 'मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए 2 करोड़ रुये का सहयोग करने के लिए मुंबई पुलिस अक्षय का शुक्रिया अदा करती है । आपका यह सहयोग उन लोगों की ज़िंदगी की रक्षा करने में मदद करेगा, जो इस शहर की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं- मुंबई पुलिस के पुरुष और महिला साथी ।'

यह भी पढ़ें : कोरोना के खिलाफ़ 24 घंटे काम कर रहे लोगों को अक्षय कुमार ने सम्मान देते हुए कहा, ‘द‍िल से थैंक्यू’

आपको बता दें कि इससे पहले अक्षय ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के उत्पादन में सहायता के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को 3 करोड़ रुपये दान किए । वहीं अक्षय ने गैटी गैलेक्सी के कर्मचारियों की तनख्वाह अदा करने के लिए इसके मालिक को आर्थिक मदद पहुंचाई ।