
जितनी भव्य सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की आगामी फ़िल्म 2.0 है, उतना ही भव्य इसका हर अंदाज है । हाल ही में दुबई में इस मेगाबजट फिल्म 2.0 का कुछ ऐसा ग्रैंड म्यूजिक लॉंच हुआ कि पूरा दुबई जगमगा गया । इस साई-फ़ाई ड्रामा फ़िल्म के साथ रजनीकांत पूरे 7 साल बाद फ़िर बड़े परदे पर वापसी कर रहे है । इस फ़िल्म में एमी जैक्सन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी । इस फ़िल्म को ए आर रहमान ने संगीत दिया है ।

दुबई में इस फ़िल्म का कुछ ऐसा ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च हुआ । आसमान की ऊंचाई से फिल्म का पोस्टर लेकर कूदने से लेकर म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रेहमान की लाइव परर्फोमेंस तक यहां सब कुछ ऐसा जबरदस्त था कि सब देखते रह गए । दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में आयोजित हुए इस म्यूजिक लॉन्च प्रोग्राम में रजनीकांत, अक्षय कुमार, ए आर रहमान समेत फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी । थलाइवा की एंट्री इस इवेंट में कुछ ऐसी की थी कि सब देखते रह गए ।

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्ममेकर और होस्ट करण जौहर इस म्यूजिक लॉन्च इवेंट को होस्ट करते नजर आए । वहीं उनका मंच पर साथ दिया बाहुबली के भल्लालदेव यानी एक्टर राणा दग्गबुती ने । इस इवेंट पर रजनीकांत और अक्षय कुमार ने अपना शानदार परफॉरमेंस देकर सभी का जमकर मनोरंजन किया आतिशबाजी, डांस पेर्फोर्मंसस और स्टार प्रेजेंस के बीच फिल्म का म्यूजिक लॉन्च किया गया ।

दुबई की इमारत बुर्ज खलीफा में हुए इस इवेंट से पहले म्यूजिक लॉन्च का पोस्टर स्काई डाइविंग के जरिए लॉन्च किया गया. बता दें कि जितने बजट में कई फिल्में बन जाती हैं, उतना पैसा सिर्फ इस फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर खर्च किय गया है । अपने फेवरेट सुपरस्टारों से मिलने के लिए फैन्स भी बड़ी तादाद में पहुंचे ।
























