राजा हिंदुस्तानी (1996) के बाद ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तानी, आमिर खान की पहली दिवाली पर रिलीज होने वाली फ़िल्म होगी । और आमिर खान को उम्मीद है कि उनकी ये एक्शन मनोरंजक फ़िल्म इस फ़ेस्टिवल के मौके पर रिलीज होने वाली एक सफ़ल फ़िल्म बनकर उभरेगी । जहां आमिर खान की ये महत्वाकांक्षी फ़िल्म को रिलीज होने में अब बस 4 दिन ही बाकी हैं ऐसे में अभिनेता के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारें में अभी से कयास लगना शुरू हो गए हैं । हमारे साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में आमिर ने अपने अगले प्रोजेक्ट्स के बारें में खुलकर बात की ।

BREAKING-Aamir-Khan-FINALLY-speaks-about-Mahabharata-Saare-Jahan-Se-Acha-and-Osho-Biopic

आमिर खान अभी सिर्फ़ ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान पर अपना फ़ोकस कर रहे हैं

जब हमने आमिर से पूछा कि अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट महाभारत के लिए काम शुरू करेंगे, तो इसपर आमिर ने कहा कि, “मैंने अभी तक तय नहीं किया है कि हम अगली कौनसी फ़िल्म करेंगे । इस बारें में कई सारी बातें की जा रही हैं, लेकिन मैंने अभी तक किसी के लिए भी कमिट नहीं किया है । यहां तक कि मैंने अभी तक अपनी अगली फ़िल्म के बारें में सोचा तक नहीं है क्योंकि अभी मेरा पूरा फ़ोकस ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान पर है ।”

हालांकि, अभिनेता ने इस बात को कबूला कि उनकी शकुन बत्रा से ओशो की बायोपीक के बारें में बात चल रही है और जब एक बार निर्देशक उन्हें नेरेशन दे देगा तो वो इस पर कोई फ़ैसला ले पाएंगे । आमिर ने कहा कि, “शकुन ने मुझसे इस फ़िल्म के बारें में बात की थी, लेकिन मैं स्क्रिप्ट सुनने के लिए इंतजार कर रहा हूं । अब ये फ़ीचर फ़िल्म होगी या नेटफ़्लिक्स सीरिज, ये स्क्रिप्ट सुनने के बाद ही पता चल पाएगा । तो फ़िलहाल, इस बारें में मुझे कोई आइडिया नहीं है ।”

राकेश शर्मा बायोपिक काफ़ी शानदार स्क्रिप्ट है

अमिर, जो शुरूआत में सिद्धार्थ रॉय कपूर की आगामी राकेश शर्मा बायोपिक से जुड़े हुए थे, ने खुलासा किया कि, वह अब स्क्रिप्ट से किसी भी तरह से नहीं जुड़े हैं और उन्होंने ही शाहरुख खान को ये स्क्रिप्ट रिकमेंड की थी ।

आमिर ने बताया कि, “यह एक बेहतरीन स्क्रिप्ट है । मुझे स्क्रिप्ट काफ़ी पसंद आई और राकेश शर्मा की कहानी काफ़ी आकर्षक है । हां यह सच है कि मैंने शाहरुख खान को फ़ोन किया कहा कि शाहरुख तुम्हें ये स्क्रिप्ट सुननी चाहिए, यह काफ़ी शाहदार है । यह तुम्हारे लिए एक सही फ़िल्म होगी और यदि यह तुम्हें पसंद आती है तो तुम्हें ये करनी चाहिए । मुझे खुशी है कि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई और अब वह उसे कर रहे हैं ।” आमिर ने आगे कहा कि उन्होंने शाहरुख से इस बारें में पहले ही बात कर ली थी कि वह क्यों इस फ़िल्म को नहीं कर रहे हैं ।

यह भी पढ़ें : WHOA! ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के 'फिरंगी' आमिर खान गधे पर सवार होकर आपको गूगल मैप पर रास्ता बताएंगे

लगता है कि आमिर की अगली फ़िल्म के लिए इंतजार काफ़ी लंबा होने वाला है । बहरहाल आमिर की अगली फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ।