दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और ऐसे में खबरों के अनुसार दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में परिवार व करीबी दोस्तों के बीच 14 नबंवर को सम्पन्न होगी । शादी के बाद रणवीर सिंह दीपिका को लेकर अपने आलिशान प्रभादेवी फ़्लैट में शिफ़्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन यहां ये नया नवेला शादी शुदा जोड़ा सिर्फ़ कुछ समय के लिए ही रहेगा । जी हां, हमारे सूत्र ने बताया है कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने ड्रीम होम के लिए कुछ खास तरह की प्लानिंग कर रखी है ।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 70 करोड़ का घर लेना चाहते हैं
अंदरूनी सूत्र ने बताया है कि, दीपिका और रणवीर मुंबई में एक लग्जरी प्रोपर्टी की तलाश कर रहे हैं । सूत्र ने बताया कि ये दीपिका और रणवीर दोनों ही शाहरुख खान के बंग़्ले मन्नत के आसपास अपना नया ड्रीम होम चाहते हैं और उन्होंने इसके लिए 70 करोड़ का बजट रखा है । इसलिए यह तय है कि दीपवीर शादी के बाद एक दूसरे के साथ एक आलिशान घर में खुशहाल जिंदगी जीना चाहते हैं । दीपवीर को अपने नए ड्रीम होम के लिए कोई जल्दबाजी नहीं है इसलिए वह इत्मिनान से इसकी तलाश कर रहे हैं ।
यह भी पढ़ें : रणवीर सिंह के साथ 'नई शुरूआत' करने के लिए दीपिका पादुकोण की तैयारी, नंदी पूजा के साथ शुरू हुई शादी की रस्में
दीपिका और रणवीर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं । बीते शुक्रवार दीपिका जहां बैंगलुरु में अपने परिवार व करीबी दोस्तों के साथ नंदी पूजा करती हुईं नजर आईं थी वहीं रणवीर के घर पर उनकी हल्दी सेरेमनी भी आयोजित हो चुकी है । दीपिका और रणावीर की शादी भले ही निश्चित करीबी दोस्त पर परिवार के बीच संपन्न हो लेकिन 1 दिसंबर को मुंबई में होने वाला उनका रिसेप्शन काफ़ी ग्रैंड होगा, जिसमें फ़िल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी ।
















