साल 2009 में रिलीज हुई अवतार के बाद इसका दूसरा पार्ट आ रहा है, अवतार: द वे ऑफ वॉटर । जेम्स कैमरून के डायरेक्शन में बनीं अवतार: द वे ऑफ वॉटर 16 दिसंबर को बडे पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी । और फिल्म की एडवांस बुकिंग 22 नवंबर को ही खुल गई थी और अब तक टिकटों की बिक्री काफी उत्साहजनक रही है ।  

Box Office: अवतार: द वे ऑफ वॉटर की एडवांस बुकिंग़ में बिके 3 लाख 30 हजार से ज्यादा टिकट ; 16 दिसंबर को बडे पैमाने पर होगी रिलीज़

अवतार: द वे ऑफ वॉटर की एडवांस बुकिंग़ उत्साहजनक 

भारत की तीन सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस ने शुक्रवार, शनिवार और रविवार के लिए अब तक 3,31,175 टिकट बेचे हैं । शुक्रवार को एडवांस सेल्स सबसे ज्यादा 1,39,764 रही । इसके बाद शनिवार को 1,02,158 और फिर रविवार को 89,253 टिकट की सेल हुई । 

भारत में 16 दिसंबर को रिलीज़ होने से पहले फ़िल्म की सेंसर प्रक्रिया पूरी की गई । सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की जांच समिति ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट और एक भी विजुअल कट के बिना पास कर दिया है। लेकिन सीबीएफसी सदस्यों को फिल्म में अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर आपत्ति थी। इसलिए, फिल्मों में कम से कम 12 अपशब्दों और शब्दों को म्यूट कर दिया गया है। ये शब्द हैं ‘p***s face’, ‘b***h’, ‘a**’, ‘f*****g’, ‘s**t’, ‘b***holes, ‘dips**t’, ‘son of a b***h’, ‘a**-whipping’, ‘bats**t’, ‘a**hole’ and ‘f**k’.'। कुल मिलाकर पूरी फिल्म में 18 जगहों पर अभद्र भाषा का म्यूटेशन हुआ है ।

इन बदलावों के बाद अवतार: द वे ऑफ वॉटर को सेंसर सर्टिफिकेट सौंप दिया गया। फिल्म की लंबाई, जैसा कि सेंसर सर्टिफिकेट पर बताया गया है, 192.10 मिनट है। दूसरे शब्दों में, इसका रन टाइम 3 घंटे 12 मिनट है ।

अवतार: द वे ऑफ वॉटर में केट विंसलेट, क्लिफ कर्टिस, जेमी फ्लैटर्स, ब्रिटेन डाल्टन और ट्रिनिटी जो-ली ब्लिस लीड रोल में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 16 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है ।