रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और सुजॉय घोष की बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन की आगामी फ़िल्म बॉब बिस्वास की शूटिंग आज से शुरू हो गयी है । फिल्म में अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे । फिल्म की शूटिंग आज से कोलकाता में शुरू हो गई है । फिल्म का निर्देशन अन्नपूर्णा घोष करेंगी, जो इसके साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखेंग़ी ।

Bob Biswas: "नोमोस्कार" अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह ने कोलकाता में शुरू की बॉब बिस्वास की शूटिंग

बॉब बिस्वास की भू‍मिका में अभिषेक बच्चन के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में

उनकी पिछली शॉर्ट फिल्म को 2018 में प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव के लिए चुनी गयी थी । यह फिल्म (2012) में रिलीज हुई फिल्म कहानी एक काल्पनिक चरित्र पर आधारित है बॉब बिस्वास जो एक पोकर-कॉन्ट्रैक्ट-किलर है, जो तुरंत लोगों की कल्पनाओं पर कब्जा कर लेता है और आज तक अपनी ट्रेडमार्क लाइन "नोमोस्कार एक मिनट" के लिए जाना जाता है ।

अभिषेक बच्चन जो इस स्पिन-ऑफ फिल्म में बॉब बिस्वास के किरदार में नज़र आएंगे, उन्हें पहले कभी ऐसे अवतार में नहीं देखा गया, यह एक ऐसी भूमिका है जिसके लिए उन्हें व्यापक शारीरिक परिवर्तन से गुजरना पड़ा था ।

यह भी पढ़ें : शाहरुख खान-सुजॉय घोष की फ़िल्म बॉब बिस्वास में अभिषेक बच्चन को मिला लीड रोल

यह फिल्म इस वर्ष के अंत में रिलीज़ होने के लिए तैयार है और गौरी खान, सुजॉय घोष और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित की जाएगी, यह फिल्म रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत एक बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन है ।

View this post on Instagram

Nomoshkar! . . . . . . . . . . . #BobBiswas #day1 ??

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on