636320519

सालम 2013 में, अरशद वारसी की जॉली एलएलबी ने दर्शकों को उनके कोर्टरुम ड्रामे ने अचंभित कर दिया । इस फ़िल्म को आलोचकों द्वारा खूब सराहना मिली और यहां तक की यह तो राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भी नामित हुई । पहली फ़िल्म हिट होते ही इसके दूसरे भाग यानी सीक्वल के बनने की खबरें आने लगी । जिसने दर्शकों के मन में उम्मीद जगा दी कि अरशद वारसी एक बार फ़िर वकील जगदीश त्यागी के रूप में उन्हें लुभाएंगे । लेकिन बड़े दुख की बात है कि ऐसा हो न सका, जॉली एलएलबी 2 के लिए अरशद को नहीं अक्षय कुमार को साइन किया गया है ।

हाल ही में एक कार्यक्रम में अरशद वारसी, अक्षय कुमार को उनकी जगह लिया गया है, साथ ही वो इस पर कैसा महसूस कर रहे हैं,  इस बात पर खुलकर बोले । अरशद ने खुलासा किया कि उन्हें लगता था कि सीक्वल में भी उन्हें ही लिया जाएगा लेकिन प्रोडक्शन हाउस फ़ोक्स स्टार स्टूडियो किसी बड़े स्टार को फ़िल्म में लेना चाहता था । इसलिए उन्होंने उनकी बजाए अक्षय कुमार को लिया ।

अरशद ने माना कि उन्हें इस फ़ैसले से थोड़ी दिक्कत हुई लेकिन वह पूरी तरह से इसको समझ गए । अरशद ने अक्षय कुमार की और उनके अभिनय कौशल की जमकर तारीफ़ की । उन्होंने कहा, अक्षय कुमार वाक ई बहुत उम्दा अभिनेता हैं साथ ही उनमें एक साधरण आदमी से माचो मैन बनने की पूरी काबिलियत है । ये फ़िल्म दर्शको पर अपना जादू चला देगी ।

प्रोडक्शन हाउस के फैसले के बारे में बोलते हुए, अरशद वारसी ने कहा, पहली फ़िल्म में वह मुख्य भूमिका में थे, फ़िल्म की कहानी वाकई अच्छी थी जिससे फ़िल्म हिट हुई । लेकिन, भले ही फ़िल्म बहुत अच्छी न हो, प्रोडक्शन हाउस, बड़े स्टार की मौजूदगी के चलते जोखिम कम होने से, अपना पैसा वसूल कर ही लेती है ।

निर्देशक सुभाष कपूर द्दारा निर्देशित जॉली एलएलबी के निर्माता हैं फ़ॉक्स स्टार स्टूडियो । जॉली एलएलबी 2 के अभिनेता हैं अक्षय कुमार, अन्नू कपूर और सौरभ शुक्ला । यह फ़िल्म बड़े पैमाने पर लखनऊ और वाराणसी में फ़िल्माई जाएगी ।