
मीडिया में ये खबरें जोरों पर हैं की ह्रितिक रोशन और सुजैन एक साथ अपने बच्चों के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं । प्रेस के कुछ भागों ने तो इस अलग हुए जोड़े को फ़िर से मिलने की भूमिका बनाते हुए देखा भी है ।
हालांकि, सुजैन ने इन सभी खबरों का सिरे से खंडन किया है । तथाकथित फ़ैमिली हॉलीडे पर सुजैन एक्सक्लूसिवली बोलती है,मुझे आश्चर्य होता है कि कैसे इतनी जल्दी प्रेस मेरे जीवन के निष्कर्ष तक पहुंच जाती है । नहीं, हम निश्चित रूप से एक साथ छुट्टियाँ नहीं मना रहे थे । पहले ह्रितिक ने बच्चों के साथ कुछ दिन पहले लंदन में इसी जगह छुट्टियां मनाई थी और फ़िर मैंने उनसे बच्चों को ले लिया और अब मैं उनके साथ छुट्टियां मना रही हूं ।
समर्पित मां कहती हैं कि अपने बच्चों को खुश करने के लिए उनसे जो भी बन पड़ेगा वह वो करेंगी और भले ही हम अलग हो गए हैं इसका उन पर कोइ असर नहीं पड़ेगा । जैसा हमेशा मैंने कहा है, ह्रितिक और मैं, माता-पिता पहले हैं और माता-पिता के रूप में हमारी प्राथमिकताओं में तालमेल होना जरूरी है ताकि हमारे बच्चों को अच्छी परवरिश मिले । वे हमारी हमेशा पहली प्राथमिकता रहेंगे । इसलिए हम दोनों ने उनके साथ लंच किया इसका मतलब ये नहीं है कि हम साथ में छुट्टियां मना रहे हैं ।
लंदन हॉलीडे पर एक नजर डाले तो, ह्रितिक रोशन अपने दोनों बेटों को छुट्टी पर तंजानिया में सरेंगेटी नेशनल पार्क और निग्रोन्ग्रो कार्टर लेकर गए ,ताकि वे बुशमैन से जीवन के आदिम तरीके सीखे । वहीं से तीनों लंदन रवाना हुए जहां से सुजैन ने उनसे दोनों बच्चों को ले लिया ।
सुजैन ने अपने बेटों के साथ सॉसर खेलते हुए कैमरा था । क्या वह अपने बेटों के लिए मां और पिता दोनों बनने की कोशिश कर रही हैं ?
मैं ऐसा कुछ नहीं कर रही हूं । मुझे खेल और आउटडोर खेल पसंद है । मुझे अपने बेटों के साथ खेलने में आनंद आता है । जाने से पहले वह दावे के साथ कहती हैं ।
















