कल टाइगर श्रॉफ अभिनीत बागी 3 का इमोशन, ड्रामा और एक्शन से भरा ट्रेलर रिलीज किया गया । निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान की बागी 3, सीरिया में सेट है । इसलिए फ़िल्म में कई सारे विलेन और आकस्मिक किरदार अरबी भाषा में बात करते हुए नजर आएंगे । और यही बात भारतीय वितरकों को परेशान कर रही हैं क्योंकि हिंदी और अंग्रेजी बोलेने व समझने वाला टाइगर श्रॉफ अभिनीत बागी 3 की अरबी भाषा को समझ नहीं पाएगा । वहीं यदि अरबी डायलॉग को किसी भी तरह से डब किया गया तो वह फ़िल्म का मजा खराब करेगा ।

टाइगर श्रॉफ अभिनीत बागी 3 के अरबी डायलॉग
लेकिन फ़िल्म के निर्माता नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान इन अरबी डायलॉग को फ़िल्म में बनाए रखने पर जोर दे रहे है । इस बारें में अहमद खान कहते हैं कि, ''फ़िल्म में जहां भी अरबी डायलॉग आएंगे उन्हें समझने के लिए नीचे हिंदी और अंग्रेजी में सबटाइटल्स दिखाए जाएंगे । बस यही एक मात्र जरिया है फ़िल्म के प्लॉट, लोकेशन और किरदारों की प्रमाणिकता को बनाए रखने का । कैसा लगेगा जब सीरिया का कोई शख्स हिंदी में बात करे ।''
यह भी पढ़ें : Baaghi 3 Trailer: इमोशन-ड्रामा और एक्शन की ट्रिपल डोज से भरा टाइगर श्रॉफ की बागी 3 का ट्रेलर
हिंदी में मनमाने ढंग से विदेशी फिल्मों को डब करने की प्रणाली ने भारत में हाल ही में आई हॉलीवुड फ़िल्में के प्रभाव को खत्म कर दिया है । अहमद खान को लगता है कि किरदारों को उस भाषा में बोलने देना जरूरी है जो वे करने के लिए हैं । अहमद खान से हंसते हुए कहा, ''कल्पना कीजिए कि हॉलीवुड जॉकर हिंदी में बात करते हुए कैसा लगेगा ।''
















