टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म बागी 4 की रिलीज के लिए मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है । 5 सितंबर को रिलीज से पहले मेकर्स ने फ़िल्म की सेंसर प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया है लेकिन इस बार टाइगर श्रॉफ की बागी 4 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है । इस बार टाइगर श्रॉफ ने अपने यूएसपी यानी फैमिली ऑडियंस को टारगेट करने वाली फिल्मों से हटकर एक एक्सपेरिमेंट किया है । बागी 4 को ‘A’ सर्टिफिकेट मिलने की वजह फिल्म में दिखाया गया एक्सेसिव वायलेंस और ब्लडशेड है ।

EXCLUSIVE: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 को जरूरत से ज्यादा खून-खराबे और मार-धाड़ ने बनाई ‘एडल्ट ऑनली’ फिल्म ; ‘A’ सर्टिफिकेट के बावजूद CBFC ने न्यूड सीन समेत लगाए 23 कट्स

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 को मिला  ‘A’ सर्टिफिकेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को 26 अगस्त को सर्टिफिकेट मिला, ताकि यह 5 सितंबर को ग्लोबल रिलीज के लिए तैयार हो सके । लेकिन सेंसर बोर्ड की एग्जामिनिंग कमिटी (EC) ने फिल्म पर कुल 23 कट्स लगाए। इनमें कई विजुअल और ऑडियो बदलाव शामिल हैं। और वो हैं- हीरो का कॉफिन पर खड़े होने वाला सीन हटा दिया गया। एक किरदार का ‘निरंजन दिया’ से सिगरेट जलाने वाला शॉट हटाया गया। लड़की की कमर पर हाथ फेरने वाले सीन को रिप्लेस किया गया। फिल्म में दिखाया गया एक फ्रंटल न्यूड सीन सेंसर बोर्ड ने छिपा दिया। कटे हुए हाथ से सिगरेट जलाने वाला 13 सेकंड लंबा सीन डिलीट हुआ। जीसस क्राइस्ट की मूर्ति की ओर चाकू फेंकने और मूर्ति पर पंच मारने वाले शॉट्स हटाए गए।

हिंसक सीनों पर भी चली कैंची जिनमें शामिल हैं-  गला काटने वाले तीन सीन डिलीट हुए। हाथ काटने और तलवार से गुंडों को मारने वाले शॉट्स हटाए गए। एक सीक्वेंस में 11 सेकंड का एक्सेसिव वायलेंस डिलीट किया गया। तलवार खोपड़ी में घोंपकर हत्या करने वाला सीन भी हटाया गया।

ऑडियो कट्स भी किए गए हैं जिनमें शामिल है- भांग ब*****ा’ को रिप्लेस किया गया। ‘b****e’ और ‘fingering’ जैसे शब्द बदले गए। डायलॉग ‘भाई तुझे कंडोम में ही रहना चाहिए था’ में ‘कंडोम’ म्यूट किया गया। ‘तेरा वजूद ही मिट जाएगा गॉड’ को बदलकर ‘सब देखते रह जाएंगे’ किया गया। ‘वो भी डरता है मुझसे’ वाला डायलॉग डिलीट किया गया। ‘डॉन खोके, एकदम ओके’ म्यूट किया गया।

सेंसर कट्स के बाद बागी 4 को ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया। उस समय फिल्म की लंबाई 163.50 मिनट (2 घंटे 43 मिनट 50 सेकंड) दर्ज हुई। लेकिन 29 अगस्त को मेकर्स ने दोबारा CBFC से अप्रोच कर फिल्म की लंबाई घटाने का फैसला लिया। इसमें 19 सीन छोटे किए गए और कुल 6 मिनट 45 सेकंड हटाए गए। अब फिल्म का फाइनल रनटाइम 157.05 मिनट (2 घंटे 37 मिनट 5 सेकंड) है।

दिलचस्प बात यह है कि बागी 4 हालिया समय की तीसरी फिल्म है, जिसने सर्टिफिकेशन के बाद भी वॉलंटरी कट्स लगाए हैं। इससे पहले वॉर 2 और द बंगाल फाइल्स  ने भी ऐसा किया था।