Pink-6

एक हफ़्ते पहले बॉक्सऑफ़िस पर रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की झकझोर देने वाली सोशल ड्रामा फ़िल्म पिंक । दर्शकों और आलोचकों से खूब सारी प्रशंसा बटोर चुकी ये फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर धूम मचा रही है । यौन उत्पीडन और पीड़ित पर आरोप-प्रत्यारोपों की बारिश, जो कि हमारे देश में मौजूदा हालात के लिए बहुत ही प्रासंगिक है, का संदेश देने वाली इस फ़िल्म के लिए लोग पागल हुए जा रहे हैं ।

फ़िल्म पिंक को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद, पिंक के मेकर्स ने अपने इस आंदोलन को और आगे बढ़ाने का कदम उठा दिया है । ये फ़िल्म अब जीरो एफआईआर कानून को मजबूत करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगी । हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में फ़िल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर शुजीत सरकार ने कहा कि, कानून मंत्रालय जीरो एफआईआर कानून को मजबूत कर रहा है और ये कानून कैसे लागू हो इसके लिए मूल बातों का पता लगा रहा है । उन्होंने कहा कि, यह फ़िल्म जीरो एफआईआर कानून, और जमानत की प्रक्रिया को प्रमोट करने के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म साबित होगी । जैसा की ये फ़िल्म बताती है की कैसे कानून पीड़ितों के लिए न्याय प्राप्त करने में मदद कर सकता है, शुजीत ने सूचित किया कि उन्होंने इस बारें में कानून मंत्री से भी बात कर ली है ।  उन्होंने कहा कि ये कानून तो पहले से ही लागू है लेकिन कई महिलाओं को इसके बारें में पता नहीं है साथ ही इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं इस बारें में भी कोई जानकारी नहीं है । शुजीत सरकार ने इस कानून के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि जीरो एफआईआर कानून के तहत कोई भी पीड़ित किसी भी पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है और इसके तहत उसकी शिकायत दर्ज हो जाएगी और एफआईआर भी दर्ज हो जाएगी ।

निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी की हालिया रिलीज फ़िल्म पिंक 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी । इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हाड़ी, एंड्रिया तेरियांग और अंगद बेदी ने अहम भूमिका निभाई है ।