Asha-Parekh-news

कल, बीते जमाने की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को हाल ही में अस्पताल ले जाया गया । 31 अगस्त को तेज पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद आशा पारेख को अस्पताल में भर्ती किया गया । 73वर्षीय अभिनेत्री, जिन्हें करीब 6 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, इस महीने के शुरूआत में डिस्चार्ज कर दिया गया था ।

कथित तौर पर, आशा पारेख के तमाम तरह के टेस्ट होने के बाद पता चला कि उनके पित्ताशय की थैली में पथरी है और उनके अग्न्याशय में सूजन भी देखी गई । इलाज के द्दारा आशा पारेख अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं । अपनी बीमारी पर आशा पारेख कहती हैं कि, वो अब पहले से काफ़ी ठीक हैं लेकिन अभी तक कमजोरी महसूस कर रही हैं । उन्होंने कहा कि जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब वे केवल जल आहार पर थी । उन्होंने कहा कि डॉक्टर पथरी का पता लगाने में असमर्थ थे लेकिन अब वह पूरी तरह से खत्म हो गई है । हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि यदि तीन महीने बाद डॉक्टर की जांच मेम फ़िर से पथरी पाई गई तो फ़िर उन्हें सर्जरी करानी पड़ेगी ।

टैग: Asha Parekh