बड़े मियां छोटे मिंया के बाद अब अक्षय कुमार अपनी अगली फ़िल्म की रिलीज के लिए तैयार हैं । अक्षय कुमार ने साउथ फ़िल्म की रीमेक, सरफिरा के ट्रेलर रिलीज डेट अनाउंस कर दी है, जो की 18 जून है । सरफिरा एक इंस्पायरिंग ड्रामा हैम जो स्टार्ट-अप और एविएशन की डायनामिक वर्ल्ड के इर्द-गिर्द घूमती है । अक्षय कुमार की सरफिरा 12 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है ।

18 जून को आएगा अक्षय कुमार की सरफिरा का ट्रेलर
अक्षय ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “एक ऐसे आदमी की कहानी, जिसने बड़े सपने देखने की हिम्मत की । मेरे लिए यह एक कहानी, एक किरदार, एक फिल्म और पूरी लाइफ का एक अवसर है । सरफिरा का ट्रेलर 18 जून, 2024 को आएगा । फिल्म 12 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।” इस पोस्टर में अक्षय बढ़ी हुई दाढ़ी और सनग्लासेस पहने हुए अक्षय कुमार काफी हैंडसम और स्टाइलिश दिख रहे हैं । पोस्टर में एक टैग लाइन है जो लिखा है, “सपने इतने बड़े देखो कि लोग तुम्हें पागल कहें ।”
The story of a man who dared to dream big! And for me this is a story, a character, a film, an opportunity of a lifetime! #Sarfira trailer out on 18th June.
Catch Sarfira on 12th July, only in cinemas. pic.twitter.com/KMSHDFbBEl
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 14, 2024
बेबी, एयरलिफ्ट और टॉयलेट: एक प्रेम कथा जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित हिट फिल्मों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, अक्षय की यह फिल्म स्टार्टअप और एविएशन की दुनिया पर आधारित एक अविश्वसनीय कहानी है । सरफिरा आम आदमी को बड़े सपने देखने और अपने सपनों को पूरी करने के लिए निश्चितरूप से प्रेरित करेगा ।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित, जो सूरराई पोत्रू जैसी फिल्मों में अपनी असाधारण कहानी कहने के लिए प्रसिद्ध हैं । सुधा और शालिनी उषादेवी द्वारा लिखित, पूजा तोलानी के डायलॉग और जी.वी. प्रकाश कुमार म्यूजिक के साथ, सरफिरा का निर्माण अरुणा भाटिया (केप ऑफ गुड फिल्म्स), साउथ सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका (2डी एंटरटेनमेंट) और विक्रम मल्होत्रा (अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट) द्वारा किया गया है । यह फिल्म 12 जुलाई को थिएटर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
















