After Salman Khan, Karishma Kapoor too will do a cameo in Judwaa 2

बॉलीवुड की डबल रोल वाली लोकप्रिय फ़िल्मों में से एक सलमान खान की डबल रोल वाली फ़िल्म जुड़वा, नए हीरो के साथ अपने नए वर्जन में आने की तैयारी कर रही है । जुड़वा के सीक्वल में वरुण धवन को कास्ट किया गया है, जो इसमें सलमान खान वाली दोहरी भूमिका निभाएंगे । इस फ़िल्म से जुड़ी लेटेस्ट खबर ये है कि इस फ़िल्म में पुरानी जुड़वा की जोड़ी एक बार फ़िर देखने को मिलेगी । जी हां, जुड़वा 2 में सलमान खान एक कैमियो करते हुए नजर आएंगे और उनका साथ देंगी करिश्मा कपूर ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, करिश्मा कपूर, साल 1997 में आई सलमान खान की फ़िल्म में दोहरी भूमिका वाले किरदारों में से एक किरदार की लव-इंटरेस्ट थी । हालांकि जुड़वा 2 में सलमान खान और करिश्मा कपूर के कैमियो की सभी जानकारी सख्ती से गुप्त रखी जा रही है लेकिन हाल ही में करिश्मा ने इस बात का खुलासा किया उन्हें फ़िल्ममेकर डेविड धवन ने कैमियो के लिए संपर्क किया । डेविड धवन, जो जुड़वा 2 को निर्देशित कर रहे हैं, ने इस बात का खुलासा किया कि इस फ़िल्म में करिश्मा कपूर का कैमियो होगा और करिश्मा इस फ़िल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं । करिश्मा कपूर ने वरुण के साथ काम करने और वरुण द्दारा कॉमेडी को आगे बढ़ाने पर खुशी व्यक्त किया और आज की पीढ़ी के सभी कलाकारों की खूब प्रशंसा की ।

कहा जा रहा है कि जुड़वा 2 में जैकलिन फर्नांडीज, सलमान खान अभिनीत फ़िल्म जुड़वा में करिश्मा कपूर ने जिस रोल को अदा किया था, उसी रोल को अदा करेंगी जबकि तापसी पन्नू रंभा जैसे किरदार को अदा करती हुईं नजर आएंगी । यह फ़िल्म 29, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।