FIR filed for theft at Aamir Khan and Kiran Rao's house

एक तरफ़ तो आमिर खान अपनी आगामी फ़िल्म दंगल की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ़ आमिर खान की पत्नी, फिल्मकार किरण राव घर में मुसीबतों का सामना कर रही हैं । दरअसल, किरण राव के घर चोरी हो गई है जिसमें चोर किरण के लाखों रु के गहने चोरी करके ले गया ।

चोर उनके घर से एक महंगे डायमंड नेकलेस समेत लाखों रुपए की ज्वेलरी चुरा ले गए। खार पुलिस स्टेशन में इस मामले को दर्ज कराया गया है । पुलिस ने 453 धारा के अंतर्गत इस मामले को दर्ज किया है और छानबीन में जुट गई है । ये चोरी आमिर के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में हुई है । बता दें कि किरण अपने पति आमिर के साथ कार्टर रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहती हैं । बांद्रा वाले इस घर में वो कभी-कभी आती हैं । शायद चोरों ने इसी बात का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया ।

पुलिस बीते पांच दिनों से आमिर के घर की कुक फरजाना, उनकी वाइफ की असिस्टेंट सुजाना और एक अन्य नौकरानी झुमकी को प्राइम सस्पेक्ट मानते हुए उनसे लगातार पूछताछ कर रही है । पुलिस ने इन तीनों संदिग्धों के घरों की भी तलाशी ले रही है । हालांकि पुलिस को अब तक कुछ चोरी गया सामान नहीं मिल पाया है ।