आज दिल्ली के विज्ञान भवन में 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित हो रहा है। भारत सरकार की तरफ से सिनेमा की दुनिया में योगदान के लिए शाहरुख खान से लेकर रानी मुखर्जी, विक्रांत मैसी और मोहनलाल समेत कई कलाकार शामिल हुए । सिनेमा के इस सर्वोच्च सम्मान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विजेताओं को प्रदान किया जा रहा है । इस बार बेस्ट एक्टर का यह अवॉर्ड दो अभिनेताओ को सम्मिलित रूप से दिया गया है । जहां बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को जवान के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । वहीं,12वीं फेल फिल्म के एक्टर विक्रांत मैसी को भी अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है । इसके अलावा रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है ।

शाहरुख खान को जवान के लिए मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में फिल्म जवान (2023) के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। यह उनके 33 साल लंबे करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है और इसीलिए यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है। अब तक शाहरुख ने अनगिनत हिट फिल्में दी हैं और देश-विदेश में कई बड़े पुरस्कार जीते हैं, लेकिन राष्ट्रीय पुरस्कार पहली बार उनके नाम हुआ है। उनके फैंस भी इस ऐतिहासिक पल को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद किंग खान को यह सम्मान मिला है।

हालांकि, वह पुरस्कार के साथ मिलने वाली ₹2 लाख नकद राशि पूरी नहीं ले पाएंगे । सामान्यतः सर्वश्रेष्ठ अभिनेता को ₹2 लाख की नकद राशि दी जाती है, लेकिन इस वर्ष यह पुरस्कार शाहरुख़ ख़ान और विक्रांत मैसी के बीच साझा किया गया है। इसलिए, दोनों को ₹1 लाख की नकद राशि मिलेगी, जो पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा है । नियमों के अनुसार शाहरुख और विक्रांत को अलग-अलग मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा, लेकिन नकद राशि आधी होकर प्रत्येक को ₹1 लाख दी जाएगी ।

शाहरुख पहले भी कई बार अपनी शानदार अदाकारी के लिए सराहे गए हैं और फिल्मफेयर जैसे बड़े अवॉर्ड्स कई बार जीत चुके हैं, मगर यह नेशनल अवॉर्ड उनके करियर की उपलब्धियों को एक नए मुकाम पर ले जाता है। इससे पहले उन्हें पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है और दुनियाभर में उनकी फैन फॉलोइंग ने उन्हें सुपरस्टार बनाया है। लेकिन राष्ट्रपति भवन में मिला यह सम्मान उनकी मेहनत, जुनून और लगातार दर्शकों से जुड़े रहने का सबसे बड़ा सबूत है।
शाहरुख की इस उपलब्धि को उनकी पत्नी गौरी ने भी सेलिब्रेट किया और इस सम्मान को और सम्मानित बनाने केलिए स्पेशल जगह डिजाइन करने का वादा भी किया । गौरी ने शाहरुख़ को बधाई देते हुए लिखा, “वाह, क्या सफ़र रहा है शाहरुख! राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के लिए ढेरों बधाई!!! तुम पूरी तरह इसके हक़दार हैं… यह तुम्हारी सालों की मेहनत और समर्पण का नतीजा है। अब मैं इस पुरस्कार के लिए एक विशेष मेडल मैन्टल डिज़ाइन करने वाली हूँ”
शाहरुख खान फिलहाल अपनी अगली फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया लेते हुए अपना बेस्ट एक्टर का प्रतिष्ठित अवॉर्ड खुद लिया है। बता दें कि अवॉर्ड लेने के तुरंत बाद वह शूटिंग पर लौट गए, जो उनके काम के लिए समर्पण और इस सम्मान की अहमियत को खुबसूरती से दिखाता है।
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में साउथ स्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
















